50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y31d लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

Vivo ने आज बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Vivo Y31d लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y31d में 6.75 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y31d में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo Y31d में 7,200mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है।

Vivo Y31d में 6.75 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Vivo Y31d लॉन्च कर दिया है। वीवो के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस 4G जेन 2 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 7,200mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Y31d के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Vivo Y31d के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo Y31d Price 

कीमत की बात करें तो Vivo Y31d की कीमत अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Y31d कंबोडिया और वियतनाम की वीवो की आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध है।

Vivo Y31d Features & Specifications

Vivo Y31d में 6.75 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,250 निट्स तक है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस 4G जेन 2 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 6GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है। Y31d एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 + IP69+ रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में 7,200mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y31d के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ब्लूटूथ 5.1, ड्यूल बैंड वाई-फाई, यूएसबी 2.0, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और इन्फ्रारेड सेंसर भी हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, मोटाई 78.43, चौड़ाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.