• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 80W चार्जिंग के साथ इस महीने लॉन्‍च होगा Vivo Y300 स्‍मार्टफोन! मिलेंगे ये कलर ऑप्‍शन

80W चार्जिंग के साथ इस महीने लॉन्‍च होगा Vivo Y300 स्‍मार्टफोन! मिलेंगे ये कलर ऑप्‍शन

एक रिपोर्ट में दावा है कि Vivo Y300 को इस महीने के आखिर में पेश किया जाएगा।

80W चार्जिंग के साथ इस महीने लॉन्‍च होगा Vivo Y300 स्‍मार्टफोन! मिलेंगे ये कलर ऑप्‍शन

Vivo Y300 के बैक में Sony IMX882 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

ख़ास बातें
  • Vivo Y300 जल्‍द हो सकता है भारत में लॉन्‍च
  • पिछले महीने ही इसका प्‍लस मॉडल लॉन्‍च हुआ है
  • तीन कलर ऑप्‍शन में लाया जा सकता है फोन
विज्ञापन
Vivo Y300 : स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) बहुत जल्‍द वाई (Y) सीरीज में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने वाला है। Vivo Y300 नाम की इस डिवाइस के बारे में कुछ जानकारियां मिली हैं। कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक हुए हैं। साथ में लॉन्‍च टाइमलाइन और कलर ऑप्‍शंस की भी डिटेल है। याद रहे कि पिछले महीने ही Vivo Y300+ को भारत में कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च किया गया था। फोन की कीमत 23,999 रुपये थी। इसका मतलब है कि Vivo Y300 इस सीरीज का बेस मॉडल होगा। 

माईस्‍मार्टप्राइस की रिपोर्ट में दावा है कि Vivo Y300 को इस महीने के आखिर में पेश किया जाएगा। हालांकि सटीक लॉन्‍च डेट वहां भी मेंशन नहीं है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि अपकमिंग डिवाइस को टाइटेनियम इंस्‍पायर्ड डिजाइन में लाया जा सकता है। यह तीन कलर ऑप्‍शंस- फैंटम पर्पल, टाइटेनियम सिल्‍वर और एमरेल्‍ड ग्रीन में आएगी। 

Vivo Y300 के बैक में Sony IMX882 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी कैपिसिटी का तो पता नहीं, पर फोन में 80वॉट की चार्जिंग मिलने की उम्‍मीद है। क्‍योंकि प्‍लस मॉडल में पहले ही कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा चुका है। ऐसे में बेस मॉडल वाला यह फोन फ्लैट डिस्‍प्‍ले में आ सकता है।  

वीवो Y300 Plus को भारत में 16 अक्टूबर 2024 को लॉन्‍च किया गया था। फोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। उसका रेजॉलूशन 1080x2400 पिक्सल (FHD+) है। वीवो Y300 Plus में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर लगा है। 5 हजार बैटरी के साथ 44W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी, यूएसबी टाइप सी, 3जी और 4जी सपोर्ट है। 

इस महीने लॉन्‍च होने वाले Vivo Y300 के कुछ फीचर वीवो Y300 Plus से मिलते-जुलते हो सकते हैं। खासतौर पर बैटरी क्षमता। प्रोसेसर के लेवल पर बदलाव नजर आ सकता है। हो सकता है कि कंपनी मी‍डियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट को प्रमुखता दे।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  4. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  7. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  10. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »