Vivo Y300 5G भारत में 21 नवंबर को होगा लॉन्च, ऐसा दिखाई देता है अपकमिंग 'किफायती' फोन

अपने X हैंडल पर Vivo इंडिया ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि Vivo Y300 5G को भारत में 21 नवंबर को लाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 19:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y300 5G को भारत में 21 नवंबर को लाया जाएगा
  • इसे काले, हरे और सिल्वर रंगों में पेश किया गया है
  • कैमरा सेंसर और फ्लैश का सेटअप काफी हद तक Vivo V40 Lite के समान लगता है

टीजर में Y300 स्मार्टफोन का डिजाइन Vivo V40 Lite के समान ही दिखाई देता है

Photo Credit: Vivo

Vivo Y300 5G भारत में 21 नवंबर को लॉन्च हो रहा है। कंपनी ने लॉन्च डेट की पुष्टि करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और साथ ही अपनी वेबसाइट को अभी अपडेट किया है। वीवो की Y-सीरीज अपने किफायती मॉडल्स के लिए जानी जाती है। कंपनी का लैंडिंग पेज बताता है कि स्मार्टफोन को कम से कम तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Vivo Y300 डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आ है। यह पिछले साल के Vivo Y200 का सक्सेसर होगा। हैंडसेट Vivo V40 Lite का रीब्रांड हो सकता है, जिसे सितंबर में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।

अपने X हैंडल पर Vivo इंडिया ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि Vivo Y300 5G को भारत में 21 नवंबर को लाया जाएगा। पोस्ट के अनुसार, लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसे काले, हरे और सिल्वर रंगों में पेश किया गया है। Vivo ने अपनी वेबसाइट पर Vivo Y300 5G के लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज बनाया है, जिसमें हमें डिजाइन की झलक मिलती है। इसमें पीछे की तरफ वर्टिकल डुअल-कैमरा सेटअप है। 
Advertisement

कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश का सेटअप काफी हद तक Vivo V40 Lite के समान लगता है, जो इस साल की शुरुआत में इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ था। यहां तक ​​कि Vivo Y300 5G के टीज किए गए शेड्स भी Vivo V40 Lite 5G के डायनामिक ब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर कलरवेज से मेल खाते हैं।

यदि यह V40 Lite का रीबैज होता है, तो हम पहले से जानते हैं कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन में हमें क्या स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे। Vivo V40 Lite 5G को इंडोनेशिया में 6.67 इंच के फुल-एचडी+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 SoC है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। फोन Android 14 पर बेस्‍ड OriginOS 14 पर रन करता है। 
Advertisement

Vivo V40 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर दिया गया है। फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट शूटर से लैस है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi, ब्‍लूटूथ 5.0, GPS, OTG, NFC और USB Type-C port के साथ आता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.