Vivo Y30 भारत में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, कीमत 14,990 रुपये

Vivo V30 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 14,990 रुपये है। फोन डैज़ल ब्लू और एमरेल्ड ब्लैक रंग के विकल्पों में आता है। स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जुलाई 2020 16:30 IST
ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है Vivo Y30
  • 14,990 रुपये में मिलता है 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट
  • Flipkart और Vivo की वेबसाइट पर खरीद के लिए होगा उपलब्ध

Vivo Y30 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच सेल्फी कैमरा आता है

Vivo Y30 को मलेशिया में पेश करने के महीनों बाद आखिरकार इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर सूचीबद्ध किया गया है, और इसकी पहली बिक्री आज शाम 8 बजे आयोजित की जानी है। फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट पर भी लिस्ट किया गया है और Flipkart भी इसकी कीमत और अन्य जानकारियों का खुलासा करता है। Vivo Y30 में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर के साथ एक क्वाड कैमरा सेटअप और एक बड़ी 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में एक होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन है और यह रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।
 

Vivo Y30 price in India, sale, offers

Vivo Y30 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 14,990 रुपये है। फोन डैज़ल ब्लू और एमरेल्ड ब्लैक रंग के विकल्पों में आता है। स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट कर दिया गया है और ई-कॉमर्स ऐप बताता है कि इसकी सेल आज रात 8 बजे से शुरू होगी।
Advertisement

Flipkart स्मार्टफोन की खरीद एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ करने पर 10 प्रतिशत की छूट देगा। UPI का उपयोग कर प्रीपेड लेनदेन पर 30 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 10,000 रुपये से ऊपर की खरीद पर यूपीआई लेनदेन पर फ्लैट 75 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा फोन को 1,250 प्रति माह की शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
 

भले ही Vivo Y30 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, लेकिन वीवो ने फोन के लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, यह देखते हुए कि भारत में फिलहाल चीनी ब्रांड को लेकर विवाद चल रहा है, वीवो का निर्णय भारत-चीन तनाव से संबंधित हो सकता है।
Advertisement
 

Vivo Y30 specifications

डुअल-सिम वीवो वाई30 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है। इसमें 6.47 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेजम मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल कर 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

वीवो वाई30 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। यहां 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर की है। फ्रंट फेसिंग सेंसर एआई से लैस है।
Advertisement

Vivo Y30 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 162.04x76.46x9.11 मिलीमीटर और वज़न 197 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.