Vivo Y29 5G भारत में 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने भारतीय बाजार में एक नया एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन Vivo Y29 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y29 5G में 6.68 इंच की LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y29 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।
  • Vivo Y29 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Vivo Y29 5G में 6.68 इंच की LCD पंच होल डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में एक नया एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन Vivo Y29 5G लॉन्च कर दिया है। बाजार में Vivo Y28 5G के अपग्रेड के तौर पर आए इस फोन में 6.68 इंच की LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। आइए Y29 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के अलावा कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Y29 5G Price


Vivo Y29 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड कलर में उपलब्ध है।


Advertisement
Vivo Y29 5G Specifications, Features


Vivo Y29 5G में 6.68 इंच की LCD पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Y29 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y29 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और डायनामिक लाइट एलईडी फ्लैश के साथ 0.08 मेगापिक्सल का ऑक्सिलरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Y29 5G में धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.75 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 198 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.