Vivo Y28s 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

Vivo Y28s 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। Y28s 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2024 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y28s 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • Vivo Y28s 5G में 5000mAh की बैटरी होगी जो 15W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
  • Vivo Y28s 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Vivo Y28 5G में 5000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर Vivo Y28s 5G पर काम कर रहा है। Vivo का आगामी स्मार्टफोन हाल ही में Google Play कंसोल लिस्टिंग में नजर आया था। अब टिपस्टर पारस गुगलानी ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। यहां हम आपको Vivo Y28s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y28s 5G Specifications


टिप्सटर के अनुसार, Vivo Y28s 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। हालांकि रेजॉल्यूशन की पुष्टि नहीं हुई है। यह Vivo Y28 5G के समान पैनल है जिसमें HD+ 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन है। Y28s 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर मिलेगा। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 6GB RAM और 8GB RAM होगी। इसमें वीवो की एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी, जो रैम कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए स्टोरेज का इस्तेमाल करती है। यह फोन 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ भी आएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी डेप्थ सेंसर होगा। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी होगी जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

फोन के डिजाइन में फ्लैट फ्रेम और रियर की ओर एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल शामिल है। Vivo Y28s 5G दो कलर ऑप्शन मोचा ब्राउन और ट्विंकलिंग पर्पल में आएगा। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.63 मिमी, चौड़ाई 75.58 मिमी, मोटाई 8.53 मिमी, वहीं ट्विंकलिंग पर्पल की मोटाई 8.39 मिमी है। फोन का वजन 185 ग्राम है।
Advertisement

Vivo Y28s 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए के लिए IP54 रेटिंग भी होगी। बेहतर ऑडियो के लिए स्मार्टफोन में 150 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्ट और फोटो प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर होगा, जिससे यूजर्स का अपनी फोटो पर कंट्रोल होगा। अतिरिक्त फीचर्स में स्टोरेज एक्सटेंड के लिए एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा। लीक रिटेल बॉक्स के अनुसार, इसमें एक स्मार्टफोन, एक प्रोटेक्शन केस, एक टाइप-सी केबल, एक इजेक्टर टूल, प्री-इंस्टॉल्ड स्क्रीन प्रोटेक्टर, एक क्विक स्टार्ट गाइड और एक वारंटी कार्ड शामिल है। हालांकि, बॉक्स के अंदर एडॉप्टर की जानकारी नहीं है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.