Vivo Y28 4G में होगी 6000mAh की बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग! यहां हुआ खुलासा

यह फोन Android 14 OS के साथ आने वाला है।

Vivo Y28 4G में होगी 6000mAh की बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग! यहां हुआ खुलासा

Photo Credit: Vivo

Vivo Y28 5G में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • FCC लिस्टिंग में फोन का मॉडल नम्बर V2352 मेंशन किया गया है।
  • फोन 6000mAh की बैटरी कैरी करने वाला है।
  • फोन के साथ 44W फास्ट चार्जर मिलने वाला है।
विज्ञापन
Vivo अपनी स्मार्टफोन की Y सीरीज में अफॉर्डेबल स्मार्टफोन पेश करती आई है। वीवो ने जनवरी में Vivo Y28 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी Vivo Y28 4G को लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नम्बर पता चलता है, साथ ही इसकी बैटरी कैपिसिटी भी यहां बता दी गई है। आइए जानते हैं Vivo Y28 4G के बारे में डिटेल्स। 

Vivo Y28 4G जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन फेडरेल कम्युनिकेशन कमिशन (FCC) की वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, FCC लिस्टिंग में फोन का मॉडल नम्बर V2352 मेंशन किया गया है। यहां पर पता चलता है कि फोन में बड़ी बैटरी कैपिसिटी होगी। फोन 6000mAh की बैटरी कैरी करने वाला है। जबकि रोचक रूप से इससे पहले लॉन्च हुए Vivo Y28 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि 4जी वेरिएंट की मिनिमल बैटरी कैपिसिटी 5,870mAh बताई गई है। संभावित रूप से कंपनी इसे 6000mAh बैटरी वाले डिवाइस के रूप में ही पेश करेगी। बैटरी का मॉडल नम्बर BA45 बताया गया है। 

Vivo Y28 4G की बैटरी कैपिसिटी के साथ ही यहां पर इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता का पता भी लग जाता है। एफसीसी लिस्टिंग में यहां पर फोन के चार्जर का मॉडल नम्बर V4440L0A0-US दिखाई दिया है। जिससे पता चलता है कि फोन के साथ 44W फास्ट चार्जर मिलने वाला है। इतना ही नहीं, फोन का फर्मवेयर वर्जन PD2365F_EX_A_14.0.5.3.W30 है जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन Android 14 OS के साथ आने वाला है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, और LTE का सपोर्ट होगा। 

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस यहां पर पता नहीं लगते हैं। हालांकि Vivo Y28 5G के स्पेसिफिकेशंस से कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है। Vivo Y28 5G में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर है। इसके साथ 8 जीबी तक रैम दी गई है। रैम को 8 जीबी तक और एक्‍सटेंड किया जा सकता है। फोन में 128GB UFS 2.2 स्‍टोरेज है, जिसे SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 2MP का सेकंडरी कैमरा भी फोन में है। फ्रंट में 8MP का सेल्‍फी कैमरा है। 5000mAh की बैटरी इस फोन में है, जो 15W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6020
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  3. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  4. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  5. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  6. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  7. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  8. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  9. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »