वीवो वाई27एल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 4जी से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 सितंबर 2015 18:17 IST
अपने एयर एलटीई और प्योर एक्सएल स्मार्टफोन को महीने की शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च करने के बाद वीवो ने भारत में वाई27एल हैंडसेट पेश किया है। वीवो वाई27एल स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर सारे स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन मुंबई के एक ऑफलाइन रिटेलर का दावा है कि इस हैंडसेट की कीमत 12,990 रुपये होगी।

वीवो वाई27एल एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। यह कंपनी के फनटच ओएस 2.0 यूआई पर चलेगा जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर मौजूद है। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू और 1 जीबी का रैम होगा। स्मार्टफोन की बिल्ट-इन स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई27एल में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। हैंडसेट में नाइट, पनोरमा, बोके और फेस ब्यूटी मोड मौजूद रहेंगे।

वीवो वाई27एल में 4जी एलटीई के साथ जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। 136.9x68.1x6.99 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इस हैंडसेट का वज़न 137 ग्राम है। इसमें 2260 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और ई-कंपास भी डिवाइस में मौजूद होंगे।
Advertisement

स्मार्टफोन में मैगनेशियम एलॉय मेटल बैककवर हैं। हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए डुअल स्पीकर आइकॉनिक हाई-फाई ऑडियो चिप के हैं। अन्य फ़ीचर में स्मार्टवेक और स्मार्ट स्क्रीनशॉट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  2. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  3. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  4. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  6. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  7. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  8. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  9. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.