Vivo Y27 और Vivo T2 5G के प्राइस में भारी कटौती! Rs 3000 सस्‍ते हुए, जानें नई कीमत

Vivo Y27 and Vivo T2 5G Price Drop : वीवो ने vivo Y200 5G का नया स्‍टोरेज वेरिएंट भी लॉन्‍च किया है। इसे 8GB + 256GB मॉडल में लाया गया है

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 फरवरी 2024 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y27 और Vivo T2 5G स्‍मार्टफोन हुए सस्‍ते
  • नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं
  • लॉन्‍च प्राइस के मुकाबले 3 हजार रुपये तक कटौती

नई कीमतें आज से ही Flipkart, वीवो इंडिया के ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर प्रभावी हो गई हैं।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने उसके दो स्‍मार्टफोन्‍स Vivo Y27 और Vivo T2 5G की कीमतों को कम (Vivo Price Drop) कर दिया है। कंपनी ने लॉन्‍च प्राइस के मुकाबले 3 हजार रुपये की बड़ी कटौती की है। नए प्राइस आज से प्रभावी हो गए हैं। यही नहीं, बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 1 हजार रुपये तक और छूट दी जा रही है। कंपनी ने vivo Y200 5G का नया स्‍टोरेज वेरिएंट भी लॉन्‍च किया है। इसे 8GB + 256GB मॉडल में लाया गया है और ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। Vivo Y27 और Vivo T2 5G की नई कीमतें क्‍या हैं, आइए जानते हैं। 
 

Vivo Y27 New Price 

Vivo Y27 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। अब यह स्‍मार्टफोन इसी स्‍टोरेज मॉडल के साथ 11,999 रुपये में लिया जा सकता है। जो यूजर्स एसबीआई, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, डीबीएस बैंक, फेडरल बैंक और इंडसइंड बैंक कार्ड के साथ इस डिवाइस को खरीदते हैं वो 1,000 रुपये तक के कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। नई कीमतें आज से ही Flipkart, वीवो इंडिया के ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर प्रभावी हो गई हैं। 

Vivo Y27 Specifications, features जाननें के लिए क्लिक करें। 
 
 

Vivo T2 5G New Price 

Vivo T2 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इस मॉडल के दाम 15,999 रुपये कर दिए गए हैं। 8GB+128GB वेरिएंट की लॉन्‍च कीमत 20999 रुपये थी। वह अब 17,999 रुपये में उपलब्‍ध है। ये कीमत भी आज से प्रभावी है। 

Vivo T2 5G Specifications, features जाननें के लिए क्लिक करें। 
 

Y200 5G 8GB + 256GB Price  

वीवो ने Y200 5G का एक नया वेरिएंट पेश किया है। इस फोन को अब 8GB + 256GB मॉडल में भी लिया जा सकता है। दाम 23,999 रुपये रखे गए हैं। इसे Amazon, Flipkart, vivo India e-store समेत सभी पार्टनर रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकता है। रोजाना 49 रुपये EMI के विकल्‍प में भी यह फोन खरीदा जा सकता है। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright AMOLED display
  • Very good camera performance
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware, notification spam
  • Single speaker
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  3. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  4. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  5. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  6. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  7. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  8. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  9. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  10. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.