Android 12 और 13MP कैमरे के साथ आएगा Vivo Y21e फोन! स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स लीक

लीक के मुताबिक वीवो वाई21ई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर मौजूद होगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y21e में मिल सकता है 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस हो सकता है वीवो वाई21ई
  • Vivo Y33T स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च हो चुका है

फोन के बैक पैनल पर मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप

Vivo Y21e स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी आधिकारिक लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। Vivo फोन को लेकर प्रतीत होता है कि यह कंपनी की Y सीरीज़ का नया मिड-रेंज विकल्प होगा। वीवो वाई21ई फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन में दो कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं, जिसके साथ ग्रेडिएंट फिनिश मिलेगा। वीवो ने फिलहाल इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन लीक हुई जानकारी के आधार पर अटकलें लगाई जा सकती है कि कंपनी भी आने वाले दिनों में इस फोन री आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल की साझेदारी में 91Mobiles की रिपोर्ट में Vivo Y21e स्मार्टफोन की जानकारी दी गई है। लीक रेंडर्स से संकेत मिलते हैं कि यह फोन ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
 

Vivo Y21e specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो लीक के मुताबिक वीवो वाई21ई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर मौजूद होगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। कनेक्टिविटी की बात करें, तो वीवो वाई21ई में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। इसके अलावा, फोन में सिंगल स्पीकर ग्रिल और प्राइमरी माइक्रोफोन बॉटम में स्थित हो सकता है।

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब वीवो वाई21ई स्मार्टफोन ऑनलाइन लीक में सामने आया हो। इससे पहले ये फोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर V2140 के साथ नवंबर में लिस्ट हुआ था। उस समय यही मॉडल नंबर IMEI सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया था।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, वीवो फोन में 3 जीबी रैम मिलेगी। इसके अलावा, बेंचमार्किंग साइट पर जानकारी मिली थी कि यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक दे सकता है।

इससे पहले कंपनी ने वाई सीरीज़ के तहत Vivo Y33T स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। यह फोन Vivo Y21T की तुलना में अपग्रेड्स के साथ आया था।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y21e specifications, Vivo Y21e, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.