5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y21A स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Vivo Y21A स्मार्टफोन Vivo India की वेबसाइट पर सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत व उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो है Midnight Blue और Diamond Glow।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 21 जनवरी 2022 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y21A में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई21ए मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में मौजूद है दो कलर ऑप्शन

Midnight Blue और Diamond Glow में आता है फोन

Vivo Y21e स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी ने Vivo Y21A स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके से भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह फोन Vivo Y20A स्मार्टफोन का सक्सेसर है, जिसे साल 2020 में दिसंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, कंपनी ने फोन की कीमत और उपलब्ध से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन स्पेसिफिकेशन के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फोन कंपनी का बजट स्मार्टफोन है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है।

Vivo Y21A स्मार्टफोन Vivo India की वेबसाइट पर सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत व उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो है Midnight Blue और Diamond Glow।
Advertisement
 

Vivo Y21A Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई21ए फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर चलता है। इसमें 6.51 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम व 1 जीबी एक्सटेंडिड रैम मौजूद है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। Vivo Y20A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।
Advertisement

Vivo Y21A में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। सेंसर्स की बात करें, तो फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और एंबियंट लाइट सेंसर मिलते हैं।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.