6GB रैम और Extended RAM 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ Vivo Y20T भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y20T की कीमत 15,490 रुपये है, जो कि फोन के सिंगल 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत है। यह फोन Obsidian Black और Purist Blue कलर ऑप्शन में आता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2021 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y20T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • वीवो वाई20टी में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फोन एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1 पर काम करता है
Vivo Y20T स्मार्टफोन को सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Y सीरीज़ क यह नया फोन चीनी कंपनी की Extended RAM 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है और इसमें साइड-माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में दो कलर ऑप्शन और सिंगल कॉन्फिग्रेशन मिलता है। इसके अलावा, फोन AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी व फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।  
 

Vivo Y20T price in India, availability

Vivo Y20T की कीमत 15,490 रुपये है, जो कि फोन के सिंगल 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत है। यह फोन Obsidian Black और Purist Blue कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन को Vivo India E-store, Amazon, Flipkart, Paytm, Tata Cliq, Bajaj Finserv EMI Store और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

Vivo कंपनी ई-स्टोर पर Bajaj Finserv के साथ 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई दे रही है। अन्य ऑनलाइन ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart, Amazon, Paytm और Tata Cliq फोन पर छह महीने तक की नो-कॉस्ट एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
 

Vivo Y20T specifications

डुअल-सिम वीवो वाई20टी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.51 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ Halo FullView डिस्प्ले व सेल्फी के लिए नॉच मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 1GB एक्सटेंडिड रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गेमर्स के लिए वीवो वाई20टी फोन Ultra Game Mode, Esports Mode, 4D Game Vibration और Game Picture-in-Picture व Multi Turbo 5.0 के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा में ऑरा स्क्रीन लाइट और पोट्रेट मोड मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ वी5 और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। यह फोन साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आता है। फोन का डायमेंशन 164.41x76.32x8.41mm और भार 192 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1,600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  4. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  5. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  6. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  7. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  8. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  9. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  10. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.