Vivo Y200i के डिजाइन का खुलासा! 6000mAh बैटरी के साथ जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च

Vivo Y200i : अपकमिंग फोन को चाइना टेलिकॉम वेबसाइट पर देखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y200i को चाइना टेलिकॉम पर देखा गया
  • जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • नए वीवो फोन में मिलेगी 6000 एमएएच बैटरी

Photo Credit: gamingdeputy

वीवो (Vivo) बहुत जल्‍द मार्केट में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है। यह Vivo Y200i हो सकता है, जिसका मॉडल नंबर V2354A है। अपकमिंग फोन को चाइना टेलिकॉम वेबसाइट पर देखा गया है। इससे फोन के डिजाइन और स्‍पेक्‍स की जानकारी मिलती है। याद रहे कि कंपनी ने पिछले साल अक्‍टूबर में Vivo Y200 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। नए मॉडल में कुछेक बदलाव दिखाई देने की उम्‍मीद है, जिनमें Snapdragon 4 Gen 2  प्रमुख है।  
 

Vivo Y200i Price 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, Vivo Y200i के प्राइस 1799 युआन (लगभग 21,156 रुपये) से शुरू होंगे। यह 8GB RAM + 256GB मॉडल के रेट हो सकते हैं। 12 जीबी रैम और 256GB स्‍टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1899 युआन (लगभग 21,901 रुपये) होगी। फोन की ऑफ‍िशियल लॉन्‍च डेट अभी सामने नहीं आई है। 
 

Vivo Y200i Specifications

Vivo Y200i में 6.72 इंच का डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 2408 x 1080 पिक्‍सल्‍स हो सकता है। हालांकि वीवो ने इस बारे में कोई कन्‍फर्मेशन नहीं दिया है। फोन का वजन 200 ग्राम से कम होने की उम्‍मीद है। जैसा‍क‍ि हमने बताया, इस फोन को Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर की ताकत दी जा सकती है। 

कंपनी 8 जीबी और 12 जीबी रैम के साथ Vivo Y200i को ला सकती है। फोन के बैक साइड में डुअल कैमरा सिस्‍टम दिया जाएगा। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का होगा साथ में 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर दिया जा सकता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन 6000 एमएएच की बैटरी से पैक हो सकता है, जो टाइप-सी पोर्ट से चार्ज होगी। 
Advertisement

अपकमिंग वीवो स्‍मार्टफोन को गीकबेंच और 3C स‍र्टिफ‍िकेशन वेबसाइटों पर भी देखा जा चुका है। वहां भी इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर होने की बात कही गई थी यानी यह स्‍पेक्‍स कन्‍फर्म हो सकता है। ऐसा हुआ तो यह Vivo Y200 से अपग्रेड होगा। उसमें Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया था। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67-

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 mAh एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.