Vivo Y200 स्मार्टफोन 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च! सभी स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Vivo Y200 स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट पर काम करेगा और Android 13 पर आधारित Funtouch OS 13 पर चलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 सितंबर 2023 21:27 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Vivo Y200 का ट्रेनिंग मटेरियल लीक किया गया है
  • इससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स और इसके डिजाइन का पता चलता है
  • स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट पर काम करेगा

Photo Credit: The Tech Outlook

Vivo जल्द अपना नया Y-सीरीज स्मार्टफोन, Y200 के रूप में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक लीक हुआ ट्रेनिंग मटेरियल बताता है कि हम इस स्मार्टफोन से क्या उम्मीद कर सकते हैं। मटेरियल में मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ फोन के डिजाइन की जानकारी भी मिलती है। चलिए जानते हैं।

TheTechOultlook ने अपकमिंग Vivo Y200 का ट्रेनिंग मटेरियल लीक किया है, जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स और इसके डिजाइन का पता चलता है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन 2D ग्लास रियर पैनल के साथ आएगा और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा, लीक हुआ मटेरियल बताता है कि Vivo Y200 में 6.67-इंच FHD+ AMOLED अल्ट्रा विजन डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें 38 टेम्प्रेचर लेवल के साथ सटीक कलर कंट्रोल मिलने के बारे में भी लिखा गया है। कैमरे की बात करें तो, इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 64MP का मुख्य कैमरा होगा और इसके साथ सेटअप में एक 2MP का बोकेह कैमरा मिलेगा। फ्रंट में एक 16MP का कैमरा होगा।
 

Photo Credit: The Tech Outlook


Vivo Y200 स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट पर काम करेगा और Android 13 पर आधारित Funtouch OS 13 पर चलेगा। चिपसेट के साथ 8GB रैम जुड़ी होगी, जिसे स्टोरेज के उपयोग से वर्चुअली 8GB और बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 128GB स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

इस पेपर के अनुसार, Vivo Y200 में  4800mAh की बैटरी होगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसकी मोटाई 7.69 mm और वजन सिर्फ 190 ग्राम होगा। फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में Vivo की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y200, Vivo Y200 Specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  6. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  7. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  8. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  9. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.