Vivo Y200 फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 64MP कैमरा के साथ अक्टूबर अंत में होगा लॉन्च!

फोन में संभावित रूप से एक AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • फोन में संभावित रूप से एक AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।
  • फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आ सकता है।
  • Vivo Y200 की भारत में कीमत 24,000 रु के करीब हो सकती है।

Vivo Y200 5G कंपनी की ओर से बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Photo Credit: X/Vivo India

Vivo Y सीरीज में कई सस्ते और फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। अब इसी सीरीज के एक और अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी Vivo Y200 को लेटेस्ट Y सीरीज स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर सकती है। इसकी अधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। फोन को लेकर अभी से कई सारे स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। अब इसकी कीमत के बारे में भी एक लीक सामने आया है। आइए जानते हैं कि किस प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है Vivo Y200 स्मार्टफोन। 

Vivo Y200 कंपनी की ओर से बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। फोन को लेकर लेटेस्ट अपडेट इसकी जानकारी देता है। MSP की रिपोर्ट की मानें तो यह अक्टूबर के अंत में ही लॉन्च होने वाला है। फोन Google Play Console लिस्टिंग में देखा जा चुका है। इसकी कीमत को लेकर भी यहां खुलासा किया गया है। Vivo Y200 की भारत में कीमत (Vivo Y200 Price in India) 24,000 रुपये के करीब हो सकती है। यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने फोन का टीजर अधिकारिक रूप से जारी कर दिया है, लेकिन लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। देखें टीजर- 

Advertisement
वीवो वाई200 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में संभावित रूप से एक AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसका बिल्ट काफी स्लिम बताया गया है। जो कि केवल 7.69mm का होगा। कैमरा के बारे में भी यहां जानकारी दी गई है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आ सकता है। इसमें Smart Aura LED Light फीचर भी देखने को मिल सकता है। 

भारत में कंपनी के हालिया लॉन्च की बात करें तो Vivo ने Vivo V29 और V29 Pro 5G को लॉन्च किया था। फोन में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्‍प्‍ले में पंच होल कटआउट है जिसके अंदर 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा फ‍िट किया गया है। 
Advertisement

Vivo V29 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है। वहीं, V29 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर लगाया गया है। इन फोन्‍स के साथ 12 जीबी तक रैम दी गई है और स्‍टोरेज 256 जीबी तक है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड Funtouch OS 13 पर रन करते हैं। दोनों ही डिवाइसेज में 4600mAh की बैटरी है, जो 80W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y200, Vivo Y200 Specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.