Vivo Y18i फोन 4GB रैम और 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 7,999 रुपये

Vivo Y18i को जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इसके ऑफलाइन चैनलों के जरिए उपलब्ध होने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जुलाई 2024 21:06 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y18i Android 14-आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है
  • इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच HD+ दिया गया है
  • फोन को जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा

Vivo Y18i को एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Vivo

Vivo Y18i को भारत में लॉन्च किया गया है। नया फोन Unisoc चिपसेट से लैस आता है। यह 4G स्मार्टफोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किया गया है, जिसें HD+ डिस्प्ले के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 13-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा शामिल है। फोन को 5,000mAh की बैटरी पावर देती है। फोन को वीवो की इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन इसके लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। चलिए Vivo Y18i की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

भारत में Vivo Y18i की कीमत

Vivo Y18i 7,999 रुपये की कीमत में Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है। इस कीमत पर एकमात्र 4GB रैम और 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को पेश किया गया है। फोन जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके ऑफलाइन चैनलों के जरिए उपलब्ध होने की भी उम्मीद है। 
 

Vivo Y18i के स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y18i Android 14-आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच HD+ (1,612 × 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। फोन Unisoc T612 चिपसेट पर चलता है, जिसके साथ 4GB रैम को जोड़ा गया है। फोन में 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। रैम को ऑनबोर्ड स्टोरेज का इस्तेमाल करके 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Vivo Y18i के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 0.08-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। इसमें फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में ब्लूटूथ 5.1, BeiDou, GLONASS, Galileo, OTG, FM Radio और USB 2.0 पोर्ट शामिल हैं।

धूल और छींटे से बचाव के लिए IP54-रेटेड बिल्ड मिलने का दावा भी किया गया है। Vivo Y18i में 5,000mAh की बैटरी है। चार्जिंग आउटपुट की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इसका माप 163.05×75.58×8.39 mm और वजन 185 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जाने
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  2. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  3. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  5. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  6. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  7. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  8. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  9. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  10. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.