Vivo Y12 (2020) में हो सकता है स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम

कथित Vivo Y12 (2020) स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और एड्रेनो 610 जीपीयू से लैस होगा। Vivo Y12 (2020) को 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 14:13 IST
ख़ास बातें
  • कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं
  • Vivo Y12 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है नया वीवो फोन
  • एड्रेनो 610 जीपीयू से लैस होगा Vivo Y12 (2020)
Vivo Y12 (2020) कथित तौर पर गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किए जाने की जानकारी मिली है। लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, यह Vivo फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम होने की जानकारी दी गई है। याद रहे कि वीवो ने बीते साल वीवो वाई12 को एंड्रॉयड 9 पाई, मीडियाटेक हीलियो पी22 और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया था।

GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में कथित Vivo Y12 (2020) स्मार्टफोन "V1926" नाम के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720x1,544 पिक्सल होगा। इसके अलावा हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और एड्रेनो 610 जीपीयू से लैस होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Vivo Y12 (2020) को 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है।

फिलहाल, इस वीवो स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। याद रहे कि Vivo Y12 के 3 जीबी रैम और 64  जीबी स्टोरेज मॉडल को बीते साल 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Vivo Y12 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला Vivo Y12 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनएच ओएस 9 पर चलता है। फोन में 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक पी22 (एमटी 6762) प्रोसेसर के साथ 3/ 4 जीबी रैम हैं। Vivo Y12 के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y12 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Vivo Y12 में 32/ 64 जीबी स्टोरेज है। Vivo Y12 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y12 2020, Vivo Y12 2020 specifications, Vivo, Vivo Y12
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.