Vivo ने लॉन्च किया 12GB रैम, 120W फास्ट चार्जिंग वाला फोन Vivo Y100t 5G, जानें डिटेल

डिवाइस में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2024 16:29 IST
ख़ास बातें
  • यह Vivo Y100 सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है
  • फोन में 6.64 इंच का आईपीएस LCD डिस्प्ले है
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है

Vivo Y100t 5G फोन को MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट से लैस किया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

Vivo ने Vivo Y100t 5G नाम से नया स्मार्टफोन घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कई बार लीक्स में भी आ चुका था। यह Vivo Y100 सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है। सीरीज में इससे पहले Vivo Y100 और Y100i भी लॉन्च हो चुके हैं। Y100t 5G की बात करें तो फोन में मीडियाटेक का Dimensity 8200 चिपसेट आता है जो कि एक पावरफुल प्रोसेसर कहा जाता है। फोन में 6.64 इंच का आईपीएस LCD डिस्प्ले है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं इसका प्राइस, और सभी फीचर्स।
 

Vivo Y100t 5G price

Vivo Y100t 5G का प्राइस अभी कंपनी की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है। फोन में 12 जीबी तक रैम दी गई है और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। जल्द ही इसके प्राइस डिटेल्स का कंपनी की ओर खुलासा किया जा सकता है। फोन को 23 फरवरी से Vivo की चीनी वेबसाइट से प्रीबुक किया जा सकेगा। यह खरीद के लिए JD.com, और Tmall जैसे ऑनलाइन रिटेलर्स पर भी उपलब्ध होगा। 
Advertisement
 

Vivo Y100t 5G specifications

Vivo Y100t 5G में 6.64 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। जिसमें FHD प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। जैसा कि पहले बताया है, फोन को MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट से लैस किया गया है। फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 64 मेगापिक्सल OIS सपोर्ट वाला कैमरा है जो कि मेन कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल कैमरा फ्रंट में दिया गया है। 

डिवाइस में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। फोन को व्हाइट, और ब्लू कलर्स में पेश किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में NFC सपोर्ट भी है। फोन के डाइमेंशन 164.58 x 75.8 x 8.79mm हैं और वजन 200 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.