7700 रुपये का सस्‍ता फोन लाई Vivo, इसमें है 5000mAh बैटरी, 3GB रैम, 8MP कैमरा और बहुत कुछ

Vivo Y02 : यह एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है, बावजूद इसके कंपनी ने फोन के डिजाइन में मेहनत की है और इसे ट्रेंडी लुक दिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 12:24 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन जल्‍द इंडिया में भी आ सकता है
  • कंपनी ने फोन को ट्रेंडी डिजाइन से फ‍िट किया है
  • इसमें 6.51 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया गया है

Vivo Y02 : वीवो Y02 की कीमत IDR 1,499,000 है, जो भारतीय करेंसी में करीब 7700 रुपये है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने बिना किसी शोरशराबे के अपना नया एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम ‘वीवो Y02' (Vivo Y02) बताया जाता है। यह वीवो Y01 का सक्‍सेसर है, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। जैसाकि हमने बताया यह एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है, बावजूद इसके कंपनी ने फोन के डिजाइन में मेहनत की है और इसे ट्रेंडी लुक दिया है। यह फोन फ‍िलहाल इंडोनेशिया में आया है, लेकिन इसे जल्‍द बाकी एशियाई मार्केट्स में भी लाया जा सकता है। 
 

Vivo Y02 के प्राइस और उपलब्‍धता 

वीवो Y02 की कीमत IDR 1,499,000 है, जो भारतीय करेंसी में करीब 7700 रुपये है। फोन को आर्किड ब्लू और कॉस्मिक ग्रे कलर्स में पेश किया गया है। इंडिया में इसकी उपलब्‍धता के बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि फोन जल्‍द एशियाई मार्केट्स में दस्‍तक दे सकता है। 
Advertisement
 

Vivo Y02 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस  

Vivo Y02 में 6.51 इंच का IPS LCD वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 720 x 1600 पिक्सल का एचडी+ रेजॉलूशन और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो प्रोड्यूस करता है। फोन में फ्रंट साइड में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और बैक साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और एक एलईडी फ्लैश है। बैक कैमरा को एक गोल आकार के मॉड्यूल में फ‍िट किया गया है, जो देखने में काफी ट्रेंडी लगता है।  

फोन किस प्रोसेसर पर चलता है, कंपनी ने यह नहीं बताया है, सिर्फ इतना कहा है कि वीवो Y02 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से पावर्ड है। हालांकि कहा जा रहा है कि यह Helio P22 प्रोसेसर हो सकता है। फोन को 2जीबी और 3जीबी रैम ऑप्‍शंस में लाया गया है। इंटरनल स्‍टोरेज 32 जीबी तक है। फोन में एसडी कार्ड स्‍लॉट भी दिया गया है यानी स्‍टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसमें दी गई 5 हजार एमएएच की बैटरी 10वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  2. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  3. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  4. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  5. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  6. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  7. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  8. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  9. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  10. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.