5000mAh बैटरी, 3GB रैम, Helio P22 SoC के साथ Vivo Y02 के रेंडर्स लीक! नवंबर की इस तारीख को होगा लॉन्च!

Vivo Y02 को लेकर इससे पहले आए लीक में कहा गया था कि यह फोन 6.51 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 16:27 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 6.51 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
  • फोन में प्लास्टिक बैक पैनल आने की संभावना है।
  • Vivo Y02 की रिलीज डेट 28 नवंबर बताई गई है।

Vivo Y02 की संभावित कीमत 8,499 रुपये बताई जा रही है।

Vivo की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y02 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके बारे में लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। अब लेटेस्ट अपडेट में पता चला है कि फोन का डिजाइन इसके पहले आए Vivo Y01 के जैसा ही देखने को मिल सकता है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है। डिजाइन को लेकर ये भी कहा गया है कि स्क्रीन के किनारे बेहद पतले रहेंगे लेकिन चिन थोड़ी मोटी देखने को मिल सकती है। साथ ही इसकी लॉन्च डेट के बारे में भी खुलासा किया गया है। 

Vivo Y02 की रिलीज डेट सामने आ गई है। हालांकि कंपनी की ओर से यह घोषित अधिकारिक डेट नहीं है। लेकिन एक टिप्स्टर ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर कहा है कि फोन 28 नवंबर को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही टिप्स्टर ने फोन के डिजाइन एलिमेंट्स को लेकर भी एक फोटो के साथ खुलासा किया है। मायस्मार्टप्राइस के साथ मिलकर टिप्स्टर पारस गुगलानी ने बताया है कि Vivo Y02 में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें रियर कैमरा मॉड्यूल आयताकार डिजाइन में दिया जा सकता है। लेकिन कटआउट सर्कुलर होगा। फोन में सिंगल रियर कैमरा होगा, जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया जाने की संभावना है। 

फोन की बिल्ड फीचर्स के बारे में बताते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि फोन में प्लास्टिक बैक पैनल आने की संभावना है। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखने को मिल सकता है। फोन में 3जीबी रैम और 5000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है। स्क्रीन के किनारों पर बेजल बहुत ही पतले रहने वाले हैं जो फोन को मॉडर्न लुक देने में मदद करेंगे। लेकिन चिन मोटी होने की बात कही गई है। 

Vivo Y02 को लेकर इससे पहले आए लीक में कहा गया था कि यह फोन 6.51 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, यह MediaTek Helio P22 SoC से लैस होगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन की कीमत 8,499 रुपये के करीब होने की बात कही गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.