Google Play कंसोल पर दिखा Vivo X80 फोन, मिल सकती है 8GB रैम, डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर

इन स्‍मार्टफोन में वीवो की नई इमेज चिप और कॉन्टैक्ट इमेज सेंसर (CIS) फीचर भी दिया गया है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 20:15 IST
ख़ास बातें
  • बताया जाता है कि फोन में 8GB रैम है, पर 12GB रैम वैरिएंट भी आ सकता है
  • Vivo X80 में फुल-एचडी+ डिस्‍प्‍ले होगा
  • यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चल सकता है

लिस्टिंग के अनुसार, इसे मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जिसे माली G70 GPU के साथ जोड़ा गया है।

Photo Credit: mysmartprice

Vivo X80 सीरीज के बेस वैरिएंट को Google Play कंसोल पर स्‍पॉट किया गया है। इसी के साथ Vivo X80 सीरीज का लॉन्च भी नजदीक आता हुआ दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन 8GB RAM के साथ MediaTek के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस होगा।  उम्मीद है कि इस डिवाइस में माली G70 GPU भी होगा। कहा जाता है कि कंपनी इस सीरीज में Vivo X80 Pro और Vivo X80 Pro+ स्‍मार्टफोन भी लॉन्‍च करेगी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन स्‍मार्टफोन में वीवो की नई इमेज चिप और कॉन्टैक्ट इमेज सेंसर (CIS) फीचर भी दिया गया है। 

कथित Google Play कंसोल लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice ने स्‍पॉट किया। इसमें कथित तौर पर मॉडल नंबर V2144 के साथ एक वीवो हैंडसेट है। यह Vivo X80 स्मार्टफोन हो सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, इसे मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जिसे माली G70 GPU के साथ जोड़ा गया है। बताया जाता है कि फोन में 8GB रैम है, लेकिन 12GB रैम वैरिएंट भी लॉन्‍च किया जा सकता है। बताया जाता है कि Vivo X80 में फुल-एचडी+ (2,400x1,080 पिक्सल) रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले होगा, जिसकी पिक्‍सल डेंसिटी 440PPi होगी। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चल सकता है। कथित लिस्टिंग में Vivo X80 की इमेज भी है, जो बताती है कि यह कर्व्‍ड एजेज के साथ आ सकता है। फोन में होल-पंच कटआउट डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। 
Advertisement

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस फोन के बारे में और जानकारी दी गई थी। बताया जाता है कि फोन में 6.78 इंच का सैमसंग E5 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। Vivo X80 में 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलने की उम्‍मीद है। 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सैमसंग GN5 सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX663 सेंसर है। फोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया जा सकता है। बताया जाता है कि फोन में गेमिंग के लिए एक्‍स-एक्सिस लीनियर मोटर होगी। फोन ठंडा रहे इसके लिए उसमें खास इंतजाम किए जाएंगे।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp, 120Hz AMOLED display
  • Powerful SoC
  • Capable cameras
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  5. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  2. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  8. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  10. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.