वीवो एक्स7 में होगा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, टीज़र से हुआ खुलासा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 जून 2016 10:54 IST
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने 2014 में एक्सशॉट हैंडसेट को पेश किया था। इसके बाद से ही हैंडसेट के अपग्रेडेड वेरिएंट बनाए जाने की खबरें आती रहीं। लंबे इंतज़ार के बाद ही ऐसा कोई फोन लॉन्च नहीं किया गया। यह हैंडसेट एक बार सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। सुर्खियों का बाज़ार उस वक्त गर्म हो गया जब इस डिवाइस के बारे में ताजा जानकारी सामने आई। हालांकि इस हैंडसेट में एक्सशॉट की ब्रांडिंग नहीं मौजूद है।
 

इतना तो साफ है कि वीवो एक हैंडसेट पर काम कर रही है जिसका नाम एक्स7 है। इसकी पुष्टि कंपनी के नए टीज़र से हुई। भले ही कंपनी ने इसके एक्सशॉट फैमिली से जुड़े होने की जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक्स7 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने से कनेक्शन तो जुड़ ही गया है।

फ्रंट कैमरे में 16 मेगापिक्ल का सेंसर, यह कंपनी द्वारा एक्सशॉट का अपग्रेडेड वेरिएंट बनाए जाने की ओर इशारा करता है।

इससे पहले वीवो एक्स7 के डिजाइन के संबंध में बड़ा खुलासा हुआ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि यह एक ट्रांसपेरेंट फोन होगा, कुछ वैसा ही जिसकी झलक हमें कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर सिनेमा में देखने को मिली थी। ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनके बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। स्पेसिफिकेशन के संबंध में भी अभी तक सीमित जानकारियां सामने आई हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo X7, Vivo X7 Teaser
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  2. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  3. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  4. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  2. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  3. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  4. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  5. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  6. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  7. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
  8. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  9. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  10. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.