Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर

Vivo कथित तौर पर Vivo X500 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।
  • Vivo X500 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 चिपसेट होने की संभावना है।
  • Vivo X500 Pro में भी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो प्रोसेसर मिल सकता है।

Vivo X300 में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर Vivo X500 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल शामिल होंगे। हाल ही में एक लीक से Vivo X500 सीरीज की डिस्प्ले का खुलासा हुआ है। इस सीरीज में 2K रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की डिस्प्ले वाला फोन मिल सकता है। इसके अलावा सभी स्मार्टफोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं। यहां हम आपको Vivo X500 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X500 सीरीज कब होगी लॉन्च

Vivo X500 और Vivo X500 Pro इस साल अक्टूबर के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। Vivo के पिछले लॉन्च पैटर्न के आधार पर यह उम्मीद की जा सकती है।

Vivo X500 सीरीज हुई लीक

चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक पोस्ट में Vivo X500  सीरीज के डिस्प्ले साइज के बारे में पता चला है। पोस्ट में मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस लाइनअप में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.37 इंच की LTPO फ्लैट डिस्प्ले वाला एक मॉडल होगा। X500 सीरीज के एक और मॉडल में 2K रेजॉल्यूशन वाली 6.85 इंच की LTPO फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है, वहीं तीसरे मॉडल में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.59 इंच की LTPS फ्लैट डिस्प्ले होगी। टिपस्टर ने कमेंट सेक्शन में बताया कि सभी मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट और ऑथेंटिकेशन के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होंगे। Vivo X500 में 6.37 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, Vivo X500 Pro में 6.85 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है।

Advertisement

Vivo X500 Series Specifications (Leaked)

हाल ही में आई लीक के अनुसार, Vivo X500 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें सोनी का LYT-838 सेंसर लैटरल ओवरफ्लो इंटीग्रेशन कैपेसिटर (LOFIC) टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इस कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अपग्रेडेड अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट आ सकता है। जबकि Vivo X500 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 चिपसेट होने की संभावना है, X500 Pro में भी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो प्रोसेसर मिल सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.