Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

Vivo ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X500 Pro Max लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2026 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 Pro Max में 7800mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है।
  • Vivo X500 Pro Max में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X500 Pro Max लॉन्च किया है। X500 Pro Max में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। X500 Pro Max में 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 7800mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको X500 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X500 Pro Max Price & Availability

Vivo X500 Pro Max के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,64,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,79,999 है। फिलहाल यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही बिक्री के लिए वीवो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा। यह फोन एपेक्स ऑरेंज और इटरनल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत ₹18,000 बैंक डिस्काउंट, ₹23000 तक एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर शामिल हैं।

Vivo X500 Pro Max Features & Specifications

Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3168x1440 पिक्सल, 1-144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ Mali-G2-Ultra-NX GPU से लैस किया गया है। इसमें 12GB LPDDR5X Ultra RAM के साथ 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड Origin OS 7 के साथ आता है। इस फोन में 7800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

X500 Pro Max के रियर में f/2.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा, f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS ट्रू डायनेमिक कैमरा और f/2.0 अपर्चरट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। X500 Pro Max की लंबाई 163.32 मिमी, चौड़ाई 76.82 मिमी, मोटाई 7.95/8.12 मिमी और वजन 225/229 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी 3.2 जेन 1 और एनएफसी दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  4. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  5. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  6. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
  8. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  9. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  10. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.