Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम

Vivo आज 26 नवंबर को भारतीय बाजार में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2026 07:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
  • X500 Pro Max में 7800mAh की बैटरी होगी।

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Vivo

Vivo आज भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी पहली बार अपने तीनों मॉडल Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max लेकर आ रही है। इस बार आ रहा X500 Pro Max वेरिएंट पूरी सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल है। इस मॉडल के जरिए वीवो फ्लैगशिप सेगमेंट में खुद की स्थिति को मजबूत कर रही है और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं। यहां हम Vivo X500 सीरीज के लॉन्च से लेकर, स्पेसिफिकेशंस, अनुमानित कीमत और लाइवस्ट्रीम आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X500 सीरीज कब होगी लॉन्च

Advertisement

Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max  आज यानी कि 26 नवबंर, 2026 को लॉन्च हो रहे हैं। लाइव इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार 12 बजे से होगी। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के सोशल मीडिया चैनल और यूट्यूब चैनल के जरिए होगी। Vivo इस दौरान स्मार्टफोन्स के साथ-साथ टेलीफोटो एक्सटेंडर किट और नई Vivo Watch GT2 भी पेश करेगी।

Vivo X500, X500 Pro, X500 Pro Max Price

Vivo X50 सीरीज की आधिकारिक कीमत की जानकारी लॉन्च इवेट में ही पता चलेगी। हालांकि, लीक्स में इनकी कीमतों का खुलासा हो गया है, जिस हिसाब से Vivo X500 की कीमत ₹1,69,999, Vivo X500 Pro की कीमत ₹1,99,999 और Vivo X500 Pro Max की कीमत ₹2,14,999 होगी।

Advertisement

Vivo X500 Pro Max Specifications

Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Zeiss ट्रू डायनेमिक प्राइमरी कैमरा, f/2.67 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Zeiss अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। X500 Pro Max में 7800mAh की बैटरी होगी जो कि 90वॉट फ्लैश फास्ट चार्जिंग और 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट होगा।

Vivo X500 Pro Specifications

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। X500 Pro में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Zeiss ट्रू डायनेमिक प्राइमरी कैमरा, f/2.52 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Zeiss अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट दिया जाएगा। X500 Pro में 6510mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 90वॉट फ्लैश फास्ट चार्जिंग और 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo X500, Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  2. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  2. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  3. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  4. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  5. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  6. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  8. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  10. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.