Vivo X50 सीरीज़ भारत में लॉन्च से दूर नहीं, टीज़र जारी

Vivo X50 सीरीज़ में Vivo X50, Vivo X50 Pro, और Vivo X50 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं और ये तीनों ही स्मार्टफोन बैक में कई कैमरें, 5जी सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और होल-पंच सेल्फी कैमरा से लैस आते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 12:01 IST
ख़ास बातें
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और होल-पंच डिस्प्ले से लैस है Vivo X50 सीरीज़
  • सीरीज़ में शामिल हैं Vivo X50, Vivo X50 Pro और Vivo X50 Pro+ स्मार्टफोन
  • गिम्बल कैमरा है Vivo X50 Pro+ की खासियत

Vivo X50 सीरीज़ में Vivo X50, Vivo X50 Pro और Vivo X50 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं

Vivo X50 सीरीज़ भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने सीरीज़ के भारत लॉन्च को लेकर ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया है, जिसमें वीवो एक्स50 सीरीज़ के देश में जल्द लॉन्च होने की जानकारी दी गई है। वीवो एक्स50 सीरीज़ को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था, और इसमें Vivo X50, Vivo X50 Pro और Vivo X50 Pro+ शामिल हैं। यह देखा जाना बाकी है कि भारत में ये तीनों फोन लॉन्च किए जाएंगे या नहीं। वीवो एक्स50 प्रो+ इनमें से सबसे अधिक प्रीमियम फोन है, जो Snapdrgon 865 चिपसेट पर काम करता है, जबकि वीवो एक्स50 और वीवो एक्स50 प्रो फोन स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करते हैं। सभी फोन एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आते हैं। कैमरा और बैटरी आदि के मामले में इनमें कुछ अंतर भी हैं।का

Vivo India ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए टीज़र में Vivo X50 सीरीज़ के भारत में जल्द लॉन्च होने की पुष्टि होती है। चीन के लॉन्च के तुरंत बाद, वीवो इंडिया के सीईओ, Jerome Chen ने कहा था कि यह सीरीज़ भारत में लॉन्च होगी, लेकिन तब चेन ने इसके लॉन्च के समय की जानकारी नहीं दी थी। हाल ही में एक रिपोर्ट ने इसके जुलाई के मध्य में लॉन्च होने के संकेत दिए थे और अब यह टीज़र पुष्टि करता है कि लॉन्च नज़दीक है।
Advertisement
 

Vivo X50 series price in India (expected)

कीमत की बात करें तो इसकी काफी संभावना है कि वीवो आगामी X50 Seires को भारत में भी चीन की कीमत के आसपास की कीमत में लॉन्च करेगी। Vivo X50 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की चीन में कीमत 3,498 चीनी युआन (लगभग 37,100 रुपये) है। Vivo X50 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 4,298 चीनी युआन (लगभग 45,600 रुपये) है, जबकि Vivo X50 Pro+ के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की चीन में कीमत 4,998 चीनी युआन (लगभग 53,000 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत क्रमश: 5,498 चीनी युआन (लगभग 58,300 रुपये) और 5,998 चीनी युआन (लगभग 63,300 रुपये) है।
 

Vivo X50, Vivo X50 Pro, Vivo X50 Pro+ specifications

वीवो एक्स50 और वीवो एक्स50 प्रो फोन में 6.56 इंच डिस्प्ले के साथ 1,080x2,376 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। दोनों ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। वीवो एक्स50 में आपको 4,200 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जबकि वीवो एक्स50 प्रो में 4,315 एमएएच की बैटरी मौजूद है। हालांकि, दोनों फोन में 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा की बात करें, तो दोनो ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, अंतर बस केवल इतना है कि वीवो एक्स50 में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है, जबकि इसके प्रो वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

वहीं, दूसरी तरफ वीवो एक्स50प्रो+ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से लैस है। इसकी स्क्रीन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलवा इसमें भी एन्हैंस क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,315 एमएएच की बैटरी मौजूद है। हालांकि, इसकी बैटरी में 44 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.