Vivo X300 vs OnePlus 13s vs iPhone 16e: जानें कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट

Vivo ने हाल ही में चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X300 लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Apple iPhone 16e और OnePlus 13s से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 11:41 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 16e में 6 कोर ए18 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo X300 vs OnePlus 13s vs iPhone 16e

Photo Credit: Vivo/OnePlus/Apple

Vivo ने हाल ही में चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X300 लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Apple iPhone 16e और OnePlus 13s से हो रही है। चीन में लॉन्च हुए Vivo X300 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि iPhone 16e में एप्पल ए18 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus 13s क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। आइए Vivo X300, iPhone 16e और OnePlus 13s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Vivo X300 vs OnePlus 13s vs iPhone 16e

कीमत
Vivo X300 का 12GB+256GB वेरिएंट CNY 4,399 (लगभग 54,700 रुपये) और 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,699 (लगभग 58,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं iPhone 16e का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 59,990 रुपये, 256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 89,990 रुपये में आता है। जबकि OnePlus 13s के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। 

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Vivo X300 में 6.31 इंच की  1.5K फ्लैट BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640×1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2532×1170 पिक्सल, 800 निट्स ब्राइटनेस और 1200 निट्स ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर

Vivo X300 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iPhone 16e में 6 कोर ए18 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo X300 एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। जबकि iPhone 16e ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में आईओएस 18 पर काम करता है। वहीं OnePlus 13s ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।

Advertisement


रैम और स्टोरेज

Vivo X300 में 12GB/12GB RAM और 256GB/512GB/1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। वहीं iPhone 16e में 128GB, 256GB और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज आती है। जबकि OnePlus 13s में 12GB RAM और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप

Vivo X300 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। वहीं iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Advertisement

डाइमेंशन

Vivo X300 की लंबाई 150.57 मिमी, चौड़ाई 71.92 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 190 ग्राम है। वहीं iPhone 16e की लंबाई 146.7 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 167 ग्राम है। जबकि OnePlus 13s की लंबाई 150.8 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 185 ग्राम है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Vivo X300 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 और जीपीएस  है। वहीं iPhone 16e में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, रीडर मोड, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है। जबकि OnePlus 13s में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और टाइप सी पोर्ट शामिल है।
 

Vivo X300 की कीमत कितनी है?

Vivo X300 का 12GB+256GB वेरिएंट CNY 4,399 (लगभग 54,700 रुपये) और 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,699 (लगभग 58,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

iPhone 16e की कीमत कितनी है?

iPhone 16e का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 59,990 रुपये, 256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 89,990 रुपये में आता है।

OnePlus 13s की कीमत कितनी है?

OnePlus 13s के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,399 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,436 रुपये है।

Vivo X300 में कौन सा प्रोसेसर है?

Vivo X300 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 16e में कौन सा प्रोसेसर है?

iPhone 16e में 6 कोर ए18 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 13s में कौन सा प्रोसेसर है?

OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium design
  • Bright 8T LTPO AMOLED display
  • Decent Battery Life
  • Pro-grade cameras
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • Bad
  • Speakers could have been better
  • Overheating issue
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6040 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor
  • Flagship-grade CPU performance
  • Excellent primary camera
  • Some useful AI features
  • Long-lasting battery
  • Four years of Android OS upgrades
  • No bloatware
  • Bad
  • Telephoto camera performance
  • Lacks an ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.