Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 

Vivo X300 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 होगा और इसके साथ Adreno 840 GPU दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 15:43 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने Vivo X300 Ultra को चीन में पेश किया गया था
  • Vivo X300 FE चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से उपलब्ध है
  • भारत में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी

Photo Credit: Vivo

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo के दो स्मार्टफोन्स को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। पिछले महीने Vivo X300 Ultra को चीन में पेश किया गया था। Vivo X300 FE चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से उपलब्ध है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को भारत में 6 मई को लॉन्च किया जाएगा। देश में Vivo की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि Vivo X300 FE को Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी इन स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई हैं। इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान है। 

Vivo X300 FE की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Vivo X300 FE में कंपनी की Zeiss Telephoto Extender Gen 2 एक्सेसरी के लिए सपोर्ट होगा। इसमें 200 mm के समान फोकल लेंथ मिल सकेगी। 

Vivo X300 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 होगा और इसके साथ Adreno 840 GPU दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Vivo X300 Ultra में कंपनी के एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट के लिए सपोर्ट होगा। इस स्मार्टफोन में राउंड कैमरा मॉड्यूल होगा। चीन में पेश किए गए Vivo X300 Ultra में 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए पांच वर्ष के OS अपग्रेड और सात वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.