Vivo X300 Ultra Launched in India: 200MP ट्रिपल कैमरा और 6600mAh बैटरी वाला कैमरा-सेंट्रिक फोन

Vivo X300 Ultra भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 200MP ट्रिपल कैमरा, 6600mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मई 2026 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 Ultra में 200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 6600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद
  • इसमें 17.4x ऑप्टिकल जूम वाला टेली-कन्वर्टर एक्सेसरी सपोर्ट भी मिलता है

Vivo X300 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत 1,59,999 रुपये है

Photo Credit: Vivo

Vivo X300 Ultra का इंडिया लॉन्च आज, बुधवार को हो गया है। कंपनी ने इस कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन के साथ X300 FE को भी लॉन्च किया है, जो मौजूदा X300 का तुलनात्मक तरीके से लाइट वर्जन है। X300 Ultra को मार्च के आखिर में चीन में लॉन्च किया था और इसने लगभग उन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में दस्तक दी है। नया फ्लैगशिप 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन और 200 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत की बात करें तो Vivo X300 Ultra के 16GB + 512GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई है। फोन Victory Green और Eclipse Black कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है। प्री-बुकिंग चालू हो चुकी है और बिक्री Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन/ऑफलाइन स्टोर के साथ-साथ Amazon, Flipkart और अन्य पार्टनर रिटेलर्स के जरिए 14 मई से शुरू होगी।

Vivo ने स्मार्टफोन के साथ लेंस और ग्रिप किट भी पेश की है, जिसे अलग से बेचा जाएगा। Vivo ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra 400mm (Equivalent) की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जबकि ग्रिप किट की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यदि X300 Ultra के साथ Telephoto Extender (400mm) और ग्रिप किट का कॉम्बो खरीदते हैं, तो इसमें ग्राहकों को 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, यानी कॉम्बो की कीमत 1,95,997 रुपये पड़ेगी। वहीं, यदि इसमें 200mm Extender भी जोड़ा गया तो कॉम्बो की कुल कीमत 2,09,999 रुपये होगी।

ऑफर्स की बात करें, तो फोन खो लिमिटेड समय के अंदर चुनिंदा बैंकों के कार्ड के जरिए खरीदने वाले ग्राहकों को 10% का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, फोन 24 महीनों तक की No-Cost EMI पर खरीदा जा सकता है, जो 6,667 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इसके अलावा, ग्राहकों को 1 साल के लिए मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है।

Vivo X300 Ultra में 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU के साथ आता है। इसमें 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 1TB तक UFS4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है और यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 5 साल का OS अपग्रेड्स और 7 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने का वादा किया है। बैटरी की बात करें तो Vivo X300 Ultra में 6,600mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

Advertisement

कैमरा सेक्शन में यह फोन फोटोग्राफी पर खास फोकस करता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा (35mm फोकल लेंथ के साथ), 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 50MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट दिया गया है।

इस फोन के साथ कंपनी ने टेलीफोटो एक्सेसरी का भी सपोर्ट दिया है। "Big Gun" 400 टेली-कन्वर्टर के जरिए यह 400mm फोकल लेंथ, 17.4x ऑप्टिकल जूम और 200MP आउटपुट सपोर्ट करता है। वहीं "Lipstick" 200 टेली-कन्वर्टर ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन में बेहतर स्टेबिलाइजेशन और मल्टीपल शूटिंग मोड्स ऑफर करता है।

इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी मोटाई 8.19 mm और वजन 232 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Versatile cameras and feature-rich
  • Camera kit to extend usability
  • Excellent display
  • Flagship performance
  • Solid battery life
  • Good camera-focused design with IP68/IP69 rating
  • Bad
  • Expensive
  • Teleconverter lenses sold separately are also costly
  • Not for everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 V

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.