Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम

Vivo ने बीते साल अपना फ्लैगशिप स्मार्टअफोन Vivo X300 Pro लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2026 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo X300 Pro में 6,510mAh की बैटरी मिलती है।
  • Vivo X300 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर है।

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बीते साल अपना फ्लैगशिप स्मार्टअफोन Vivo X300 Pro लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Vivo X300 Pro खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका बहुत फायदा पहुंचा सकता है। 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर बंपर बैंक डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। यहां हम आपको Vivo X300 Pro पर मिलने वाले डिस्काउंट, कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X300 Pro Offers & Price

Vivo X300 Pro का 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1,09,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 14,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 95,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 60,300 रुपये तक अतिरिक्त बचत का लाभ हो सकता है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Advertisement

Vivo X300 Pro Specifications

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 16GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इस फोन में 6,510mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है। 

कैमरा सेटअप के मामले में X300 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 161.75 मिमी, चौड़ाई 75.5 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 226 ग्राम है। इस फोन में ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 6, एनएफसी, ए-जीपीएस, ओटीजी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस मिलता है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium hand feel
  • IP68 and IP69
  • Excellent display
  • Flagship-grade performance
  • Fantastic camera setup with telephoto extender support
  • Impressive battery performance
  • Bad
  • Phone gets hot while running games
  • Single 512GB storage
  • Speakers are not the best in class
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.