50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo X300 FE का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X300 FE में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo X300 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo X300 FE का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। X300 FE में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है।  X300 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo X300 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X300 FE Price

Vivo X300 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹84,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए वीवो की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और रिटेल पार्टनर के जरिए उपलब्ध है। बैंक ऑफर में एसबीआईस एचडीएफसी और एक्सिस कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं यह फोन 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ मिल सकता है। इसके अलावा 10% एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। यह फोन पहले से ही 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹89,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹99,999 में उपलब्ध है।

Advertisement

Vivo X300 FE Features & Specifications

Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो X300 FE की लंबाई 150.83 मिमी, चौड़ाई 71.76 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 191 ग्राम है। X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 FE के रियर में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में X300 FE में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  6. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  7. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.