Vivo X27 होगा 19 मार्च को लॉन्च, तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस

Vivo ने ऐलान किया है कि वह 19 मार्च को चीनी मार्केट में Vivo X27 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी द्वारा ज़ारी की गई तस्वीरों को देखकर लगता है कि वीवो एक्स27 बहुत हद तक Vivo V15 Pro जैसा लगता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 मार्च 2019 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X27 में 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा
  • Vivo X27 हैंडसेट Vivo V15 Pro का ही चीनी अवतार हो सकता है
  • वीवो एक्स27 में 8 जीबी रैम और 3,920 एमएएच बैटरी हो सकती है
Vivo ने ऐलान किया है कि वह 19 मार्च को चीनी मार्केट में Vivo X27 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी द्वारा ज़ारी की गई तस्वीरों को देखकर लगता है कि वीवो एक्स27 बहुत हद तक Vivo V15 Pro जैसा लगता है। बता दें कि वीवो वी15 प्रो पॉप-अप सेल्फी कैमरे, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फुलस्क्रीन डिज़ाइन के साथ आता है। Vivo X27 में 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा और यह लो लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइट व्यू को सपोर्ट करेगा। इस फोन को हाल ही में TENAA पर लिस्ट किया गया था। इसमें 3,920 एमएएच की बैटरी हो सकती है, जो Vivo V15 Pro से थोड़ा ज्यादा है।

Vivo ने Weibo पर वीवो एक्स27 के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया। फोन को 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने चीनी वेबसाइट पर इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। तस्वीर में Vivo X27 ट्रिपल रियर कैमरे सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ नज़र आ रहा है। एक 48 मेगापिक्सल का सेंसर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा, इसके बारे में TENAA लिस्टिंग से भी पता चला था। लिस्टिंग में इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर दिए जाने की भी उम्मीद है।

ऐसा प्रतीत होता है कि Vivo X27 हैंडसेट Vivo V15 Pro का ही चीनी अवतार होगा। लेकिन नए हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन अलग होंगे। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो एक्स27 हैंडसेट 8 जीबी रैम, 3,920 एमएएच बैटरी और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X27, Vivo X27 Price, Vivo X27 Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.