Vivo X21s लॉन्च, 6 जीबी रैम और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर हैं इसमें

चीनी कंपनी वीवो ने अपनी एक्स सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo X21s लॉन्च किया है। यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर के साथ आता है। Vivo X21s हैंडसेट वीवो की मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा है।

Vivo X21s लॉन्च, 6 जीबी रैम और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर हैं इसमें
ख़ास बातें
  • Vivo X21s में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • 6.41 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड पैनल है वीवो एक्स21एस में
  • फ्रंट पैनल पर 24.8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
चीनी कंपनी वीवो ने अपनी एक्स सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo X21s लॉन्च किया है। यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर के साथ आता है। Vivo X21s हैंडसेट वीवो की मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा है। अनोखे फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Vivo V11 Pro से होगी। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो एक्स21एस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर के अलावा बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले, वाटरट्रॉप नॉच, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम हैं।
 

Vivo X21s की कीमत

वीवो एक्स21एस की कीमत 2,498 चीनी युआन (करीब 26,100 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन को स्टारी नाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Vivo X21s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वीवो एक्स21एस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह 91.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X21s में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप ऑटोफोकस और मोनोक्रोम फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर 24.8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो एआर सपोर्ट और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। बैटरी 3,400 एमएएच की है।

Vivo X21s के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 157.91x75.08x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा24.8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X21s, Vivo X21s Price, Vivo X21s Specifications, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »