Vivo X21i लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

Vivo X21i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। गौर करने वाली बात है कि चंद दिन पहले ही वीवो ने अपने वीवो एक्स21 हैंडसेट को सिंगापुरी मार्केट में उतारा था। चीनी मार्केट में वीवो एक्स21आई की कीमत करीब 28,900 रुपये होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2018 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X21i के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • चीनी मार्केट में वीवो एक्स21आई की कीमत करीब 28,900 रुपये होगी
  • इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
Vivo X21i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। गौर करने वाली बात है कि चंद दिन पहले ही वीवो ने अपने वीवो एक्स21 हैंडसेट को सिंगापुरी मार्केट में उतारा था। चीनी मार्केट में वीवो एक्स21आई की कीमत करीब 28,900 रुपये होगी। इस हैंडसेट के दो वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। Vivo X21 और Vivo X21i में मुख्य अंतर प्रोसेसर का है। एक्स21 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जबकि वीवो एक्स21आई मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है। जानकारी दी गई है कि Vivo X21i की बिक्री स्थानीय मार्केट में 19 मई से शुरू होगी।
 

Vivo X21i स्पेसिफिकेशन

वीवो एक्स21 की तरह डुअल सिम वीवो एक्स21आई एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल नॉच डिजाइन वाला है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी60 (एमटी6771) चिपसेट के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम का विकल्प है। इसमें एआई पर आधारित एपीयू भी दिया गया है।

Vivo X21i के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, वो एफ/2.4 अपर्चर वाला। रियर कैमरा पनोरमा और एआर स्टीकर्स जैसे फीचर के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें एआई ब्यूटी मोड है और यह फेस रिकग्निशन तकनीक को सपोर्ट करता है।

Vivo X21i की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी 2.0 इसका हिस्सा हैं। हैंडसेट में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी बैटरी 3245 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.37x74.98x6.99 मिलीमीटर।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

व्हाइट, ब्लैक, रेड

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3245 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, MediaTek Helio P60

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  3. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता हैचिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  2. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  3. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  4. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  5. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  6. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  8. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.