Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!

Vivo X200T का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 8,700 रुपये कैशबैक मिल सकता है

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2026 07:26 IST
ख़ास बातें
  • 12GB/256GB वेरिएंट Flipkart पर 59,999 रुपये में लिस्टेड
  • Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 8,700 रुपये का कैशबैक
  • Zeiss-ट्यून्ड कैमरा सेटअप Vivo X200T की सबसे बड़ी खासियत

Vivo X200T को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था

Vivo X200T कंपनी के सबसे अच्छे कैमरा-सेंट्रिक प्रीमियम मॉडल्स में आता है, जिसे इसी साल लॉन्च किया गया था। इसकी कुछ बड़ी खासियतों की बात की जाए, तो X200T में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप, MediaTek Dimensity 9400+ SoC, 6200mAh बैटरी, बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज, UFS 4.1 स्टोरेज टाइप और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं। फिलहाल स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपने लॉन्च प्राइस पर ही लिस्टेड है, लेकिन यदि आप इसे खरीदने के इच्छुक हैं, तो आप क्रेडिट कार्ड या एक्सचेंज डील का फायदा उठाकर इसे 8,700 रुपये तक सस्ता खरीद सकते हैं।

Vivo X200T deal

Vivo X200T का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 8,700 रुपये कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत 51,299 रुपये हो जाएगी। यदि आपके पास यह कार्ड नहीं है, तो SBI Bank, HDFC Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर भी 6,000 रुपये ऑफ मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 48,800 रुपये + 6,000 रुपये बोनस मिल सकता है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Vivo X200T specifications

Vivo X200T में 6.67 इंच का कलर मास्टर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट से लैस है। इस फोन में 6200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है। कंपनी 5 साल तक ओएस अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप के मामले में X200T के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 160 मिमी, चौड़ाई 74.2 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 203 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.