Vivo X200 Ultra में होगा सबसे धांसू कैमरा! टेस्ट यूनिट से हुआ खुलासा

अपकमिंग फोन मार्केट में नया कंपिटिशन पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मार्च 2025 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 Ultra अपग्रेडेड अल्ट्रावाइड लेंस आ सकता है।
  • फोन में एडवांस्ड टेलीफोटो सिस्टम देखने को मिल सकता है।
  • Vivo X200 Ultra में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है

Photo Credit: Vivo

Vivo अपनी X200 सीरीज का धांसू हाई एंड मॉडल Vivo X200 Ultra जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है। Vivo X200 Ultra फोन को लेकर काफी समय से चर्चा है। फोन अगले महीने यानी अप्रैल में चीन की मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन को लेकर लेटेस्ट लीक सामने आया है जिसमें इसके कैमरा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। फोन में कंपनी धांसू कैमरा लेकर आने वाली है। खासकर इसका टेलीफोटो कैमरा सिस्टम बड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है जो कि फोटोग्राफी स्पेसिफिकेशंस में नया लेवल सेट कर सकता है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Vivo X200 Ultra अप्रैल में चीन की स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। स्मार्टफोन फोटोग्राफी के मामले में तगड़े फीचर्स के साथ आ सकता है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao की ओर से फोन के बारे में अहम जानकारी दी गई है। फोन के कथित टेस्ट यूनिट के डिटेल शेयर किए गए हैं। Weibo पर शेयर किए गए पोस्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि कैमरा हार्डवेयर के मामले में कंपनी बड़ी छलांग लगाने वाली है। फोन में एडवांस्ड टेलीफोटो सिस्टम देखने को मिल सकता है, और अपग्रेडेड अल्ट्रावाइड लेंस भी आ सकता है। 
Advertisement

हालांकि फोन के फुल कैमरा स्पेसिफिकेशंस अभी भी पर्दे के अंदर ही रखे गए हैं। लेकिन इस पोस्ट के माध्यम से इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह फोन मोबाइल फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा सकता है। 

Vivo X200 Ultra में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके तीन लेंस 14mm, 35mm, और 85mm फोकल लेंथ को कवर कर सकते हैं। तीनों ही कैमरा में बड़ा सेंसर आने की संभावना है जो हर तरह की लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन रिजल्ट लेकर आ सकते हैं। कहा गया है कि तीनों ही लेंस इतने पावरफुल होंगे कि अलग-अलग शॉट्स के लिए लेंस बदलने की जरूरत खत्म हो सकती है। तीनों ही कैमरा टॉप-टायर इमेज क्वालिटी डिलीवर करने की क्षमता के साथ आएंगे। 
Advertisement

Vivo X200 Ultra के कैमरा सेटअप में सबसे बड़ा और दमदार आकर्षण इसका 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा बताया जा रहा है। यह Vivo X100 Ultra से कहीं ज्यादा बड़ा होगा। यह पुराने मॉड्यूल से 38% ज्यादा लाइट अंदर खींच सकेगा जिससे लो-लाइट में बेहतरीन फोटो ली जा सकेंगी। साथ ही लॉन्ग-रेंज शॉट्स भी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होंगे। Vivo ने पिछले कुछ समय में अपनी ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी में काफी एडवांसमेंट कर ली है। कंपनी ने स्पेशल लेंस, नई कोटिंग, ऑटोफोकस, स्टेबलाइजेशन पर काम करने के साथ ही अत्यधिक जूम लेवल में भी डिटेल्स लाने में कामयाबी हासिल की है। अपकमिंग फोन मार्केट में नया कंपिटिशन पैदा कर सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.