Vivo X200 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जानें सबकुछ

Vivo X200 एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसमें 6.4 इंच या 6.5 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 में 6.4 इंच या 6.5 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी।
  • Vivo X200, X200 Pro में Mediatek Dimensity 9400 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Vivo X200 Ultra में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।

Vivo X100 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo आने वाले महीनों में चीनी बाजार में Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन पेश करेगा। इस सीरीज में Vivo X200 और Vivo X200 Pro शामिल होने की उम्मीद है। ये स्मार्टफोन इस साल अक्टूबर में आधिकारिक तौर पर आ सकते हैं, वहीं X200 Ultra अगले साल की पहली छमाही में पेश हो सकता है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट के जरिए Vivo X200 सीरीज के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के बारे में जानकारी साझा की है। यहां हम आपको Vivo X200 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X200 Series Specifications


लीक में स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन वीबो पोस्ट में इस्तेमाल किए गए इमोजी से पता चला है कि Vivo X200 सीरीज के किसी स्मार्टफोन के बारे में बात हो रही है। लीक के अनुसार, Vivo X200 Pro में 1/1.4 इंच साइज, एफ/2.67 अपर्चर और 85 मिमी फोकल लेंथ वाला 200 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इसमें वही सैमसंग S5KHP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा जो Vivo X100 Ultra में दिया गया है। यह साफ नहीं है कि क्या टिपस्टर यह संकेत दे रहा है कि Vivo X200 Pro में X100 Ultra का पेरिस्कोप कैमरा होगा।
Advertisement

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Vivo X200 एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसमें 6.4 इंच या 6.5 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी। इसके अलावा रिपोर्ट्स से पता चला है कि X200 Pro में एक बड़ी OLED डिस्प्ले होगी, जिसमें चारों ओर माइक्रो कर्व्चर होगी। X200 Pro में 1.5k रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। X200 और X200 Pro में Mediatek Dimensity 9400 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर X200 Ultra में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। यह 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले के साथ आने की संभावना है। फिलहाल स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X200, Vivo X200 Pro, Vivo X200 Ultra, Vivo Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.