• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 16GB तक रैम, 32MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo X200, X200 Pro की सेल आज से शुरू, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स

16GB तक रैम, 32MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo X200, X200 Pro की सेल आज से शुरू, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X200 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये है।

16GB तक रैम, 32MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo X200, X200 Pro की सेल आज से शुरू, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Vivo

ख़ास बातें
  • Vivo X200 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है
  • Vivo X200 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये है
  • HDFC, SBI या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% की एक्स्ट्रा छूट
विज्ञापन
Vivo ने कुछ दिन पहले अपनी X200 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। इस सीरीज में Vivo X200 और Vivo X200 Pro मॉडल शामिल हैं, जो MediaTek Dimensity 9400 SoC पर काम करते हैं। वेनिला मॉडल में 6.67 इंच का 1.5K 120Hz LTPS डिस्प्ले मिलता है, जबकि X200 Pro मॉडल 6.78 इंच के 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस आता है। दोनों स्मार्टफोन Vivo स्मार्टफोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलते हैं। कंपनी ने लॉन्च के समय बताया था कि इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स को आज, 19 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हम यहां आपको Vivo X200 और X200 Pro की कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo X200, X200 Pro price in India, offers

Vivo X200 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन नेचुरल ग्रीन और कॉसमॉस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं Vivo X200 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

दोनों स्मार्टफोन मॉडल आज से Vivo इंडिया ई-स्टोर, ऑफलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो इन स्मार्टफोन को HDFC, SBI या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी ट्रेड-इन पर 10 प्रतिशत का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है। नौ महीनों तक के नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। कंपनी का कहना है कि बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत के ग्राहकों को एक वर्ष की एडिशनल एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी।
 

Vivo X200, X200 Pro specifications, features

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, 0.1-120Hz रिप्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। ये दोनों स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 3nm प्रोसेसर के साथ Immortalis-G925 GPU से लैस हैं। Vivo X200 में 12GB / 16GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। X200 Pro में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ये दोनों एंड्रॉयड 15  पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X200 के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और f/2.57 अपर्चर, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo X200 Pro के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और f/2.67 अपर्चर, 3.7xऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का सैमसंग HP9 Zeiss APO कैमरा दिया गया है। ये दोनों ही फोन f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस हैं।

Vivo X200 में 5800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90 वायर्ड फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo X200 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो Vivo X200 की लंबाई 160.27 मिमी, चौड़ाई 74.81 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 197 ग्राम (ब्लैक), 202 ग्राम (ग्रीन) है। X200 Pro की लंबाई 162.36 मिमी, चौड़ाई 75.95 मिमी, मोटाई 8.20 मिमी (ब्लैक)/ 8.49 मिमी (टाइटेनियम)  और वजन 223 ग्राम (ब्लैक), 228 ग्राम (टाइटेनियम) है। ये दोनों फोन IP69+IP68 रेटिंग से लैस हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के मामले में दोनों फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »