Vivo X200 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा आगामी डाइमेंसिटी 9400e प्रोसेसर

Vivo ने भारत में Vivo X200 और X200 Pro को लॉन्च किया था और अब कथित तौर पर तीसरा मॉडल Vivo X200 Pro Mini भी पेश होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2025 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 FE में 6.31 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Vivo X200 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
  • Vivo X200 FE फोन 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Vivo X200 Pro Mini में 6.31 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बीते साल दिसंबर में भारतीय बाजार में Vivo X200 और X200 Pro को लॉन्च किया था और अब कथित तौर पर तीसरा मॉडल Vivo X200 Pro Mini भी पेश होने वाला है। SmartPrix की एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि भारत में X200 Pro mini जल्द ही पेश होने वाला है जबकि यह फोन अक्टूबर 2024 से चीन में पहले से ही उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि Vivo X200 Pro Mini में क्या कुछ मिल सकता है और यह फोन कैसा होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo भारत में X200 Pro Mini के बजाय Vivo X200 FE लॉन्च करेगा। यह X200 Pro Mini का मोडिफाइड वर्जन होगा, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 के बजाय आगामी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e प्रोसेसर होगा। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e प्रोसेसर मौजूदा डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर का रीब्रांडेड या ट्वीक वर्जन हो सकता है। प्रोसेसर अगले महीने लॉन्च होने वाला है और यह चीन में पेश होने वाले आगामी OnePlus और Realme स्मार्टफोन में दिया जा सकता है।


Vivo X200 FE Price & Availability


रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X200 FE जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। कीमत की बात करें तो फिलहाल इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।


Vivo X200 FE Specifications


Vivo X200 FE की बात करें तो इसमें X200 Pro Mini में दी गई 6.31 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, लेकिन बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं हुआ है। ऐसा लग रहा है कि Vivo X200 FE चीनी बाजार में मई में पेश होने वाले Vivo S30 Pro Mini का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  2. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  3. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  4. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  6. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  7. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  9. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  10. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.