Vivo X200 में होगा 6.3 इंच डिस्‍प्‍ले, डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर, लॉन्चिंग अक्‍टूबर में!

Vivo X200 series : Vivo X200 में 5500 या 5600 एमएएच की बैटरी मिलेगी। यह वायर्ड और वायरलैस दोनों चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 अगस्त 2024 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 सीरीज को लेकर नई जानकारी
  • Vivo X200 में हो सकता है डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर
  • 6.3 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले मिल सकता है इसमें

यह डिवाइस लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन कर सकती है।

Vivo X200 series : वीवो की फ्लैगशिप Vivo X200 सीरीज अक्‍टूबर में चीन में लॉन्‍च की जा सकती है। कंपनी तीन नए मॉडल Vivo X200, Vivo X200+ और Vivo X200 Pro को लाने की तैयारी कर रही है। ऐसी भी अफवाहें हैं कि कंपनी Vivo X200 Mini नाम से एक कॉम्‍पैक्‍ट मॉडल को उतार सकती है। हालांकि अभी तक सिर्फ तीन मॉडल ही IMEI डेटाबेस में दिखाई दिए हैं। कंपनी ने आ‍धिकारिक रूप से X200 सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अब टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर Vivo X200 के बारे में नई इन्‍फर्मेशन शेयर की है। 

कहा जा रहा है कि Vivo X200 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का बड़ा सेंसर दिया जाएगा साथ में मैक्रो क्षमताओं वाला एक पेरिस्‍कोप कैमरा भी होगा। इससे पहले एक लीक में कहा गया था कि फोन का प्राइमरी कैमरा सोनी के सेंसर वाला होगा। 

कहा जाता है कि Vivo X200 में 5500 या 5600 एमएएच की बैटरी मिलेगी। यह वायर्ड और वायरलैस दोनों चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर होने की जानकारी पहले के लीक में आ चुकी है। यह डिवाइस लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन कर सकती है। 

बात करें Vivo X200+ की तो फोन को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। इसका मॉडल नंबर V2415 है। यह एक हाई-एंड स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेग्मेंट में कंपिटीशन को और बढ़ाएगा। सीरीज में कंपनी तीन मॉडल लॉन्च कर सकती है जिसमें X200, X200+ और X200 Pro शामिल होंगे। Vivo X200+ के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

Vivo X200 Pro फोन भी इससे पहले लीक्स में सामने आ चुका है। इस फोन का मॉडल नम्बर V2413 है। Vivo X200 Pro में 200 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो लेंस होने की अफवाहें हैं। ऐसा ही लेंस Vivo X100 Ultra में भी मौजूद था। X200 Pro में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार, फोन में 6.7 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले चीन के ही मेनुफैक्चरर की ओर से बनाया जाएगा। डिस्प्ले में पतले बेजल्स होंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
  3. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  4. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  4. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  5. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  6. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  7. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  8. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  9. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  10. Flipkart Freedom Sale: ₹30000 वाले स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.