Vivo का अपकमिंग Vivo X200+ स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस में आया नजर, जानें डिटेल्स

Vivo X200+ कंपनी की Vivo X200 सीरीज में खास एडिशन होने वाला है।

Vivo का अपकमिंग Vivo X200+ स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस में आया नजर, जानें डिटेल्स

Vivo X100 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में पेश किया था।

ख़ास बातें
  • सीरीज में कंपनी तीन मॉडल लॉन्च कर सकती है।
  • इसमें X200, X200+ और X200 Pro शामिल होंगे।
  • फोन V2415 मॉडल नम्बर के साथ देखा गया है।
विज्ञापन
Vivo की तरफ से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है जो कि Vivo X200 सीरीज का फोन होगा। इसका नाम Vivo X200+ बताया गया है जिसे एक डेटाबेस में भी स्पॉट किया गया है। इससे पहले कयास था कि कंपनी Vivo X200 Mini को लॉन्च करेगी, लेकिन अब यह नया फोन Vivo X200+ के नाम से लॉन्च होगा। आइए जानते हैं अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन के बारे में अभी तक क्या जानकारी सामने आई है। 

Vivo X200+ कंपनी की Vivo X200 सीरीज में खास एडिशन होने वाला है। इस फोन को IMEI डेटाबेस भी में देखा गया है। गिजमोचाइना ने दावा किया है कि फोन V2415 मॉडल नम्बर के साथ देखा गया है। यह एक हाई-एंड स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेग्मेंट में कंपिटीशन को और भी बढ़ा सकता है। सीरीज में कंपनी तीन मॉडल लॉन्च कर सकती है जिसमें X200, X200+ और X200 Pro शामिल होंगे। Vivo X200+ के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

Vivo X200 Pro फोन भी इससे पहले लीक्स में सामने आ चुका है। इस फोन का मॉडल नम्बर V2413 है। Vivo X200 Pro में 200 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो लेंस होने की अफवाहें हैं। ऐसा ही लेंस Vivo X100 Ultra में भी मौजूद था। X200 Pro में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार, फोन में 6.7 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले चीन के ही मेनुफैक्चरर की ओर से बनाया जाएगा। डिस्प्ले में पतले बेजल्स होंगे। 

यह फोन अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। Vivo X200 Pro में 6000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। Vivo X200 सीरीज के बारे में कंपनी ने अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन इस सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लीक्स के माध्यम से चर्चा में है। जल्द ही वीवो इस सीरीज के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »