100W फास्ट चार्जिंग, Dimensity 9300+ के साथ Vivo X100s, X100s Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo X100s और X100s Pro में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2024 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X100s और X100s Pro में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X100s और X100s Pro में Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo X100s और X100s Pro 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं।

Vivo X100s Pro में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo ने चीन में Vivo X100 Ultra के साथ-साथ Vivo X100s और X100s Pro स्मार्टफोन को भी पेश किया है। Vivo X100s और X100s Pro में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इन नए स्मार्टफोन में Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। यहां हम आपको Vivo X100s और X100s Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X100s, X100s Pro की कीमत और उपलब्धता


Vivo X100s Pro के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 4999 yuan (लगभग 58,823 रुपये), 16GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 5599 yuan (लगभग 64,636 रुपये) और 16GB RAM + 1TB वेरिएंट की कीमत 6199 yuan (लगभग 71,568 रुपये) है।

Vivo X100s के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 3999 yuan (लगभग 46,181 रुपये), 16GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 4399 yuan (लगभग 50,774 रुपये), 16GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 4699 yuan (लगभग 54,281 रुपये) और 16GB RAM + 1TB वेरिएंट की कीमत 5199 yuan (लगभग 60,043 रुपये) है। Vivo X100s और X100s Pro टाइटेनियम, व्हाइट और ब्लैक/डार्क ग्रे कलर्स में आते हैं। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल ग्रीन वेरिएंट भी पेश किया गया है।


Advertisement
Vivo X100s, X100s Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Vivo X100s और X100s Pro में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले 93.43% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, साथ ही 1.07 बिलियन कलर और DCI-P3 कलर गेमुट ​​का 100% कवरेज प्रदान करती है। दोनों स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन साथ Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस हैं। वीवो ने X100s Pro में नई V3 इमेजिंग चिप शामिल की है, जबकि X100s में V2 चिप रखी गई है।

कैमरा सेटअप के लिए X100s Pro के रियर में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.5 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल Zeiss APO सुपर-टेलीफोटो कैमरा (4.3x ऑप्टिकल जूम) और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं X100s में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ f/2.57 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है। दोनों कैमरा सिस्टम 100x डिजिटल जूम का सपोर्ट करते हैं। प्रो मॉडल 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग प्रदान करता है, जबकि नॉन-प्रो मॉडल 4K तक सीमित है। फ्रंट कैमरा के मामले में दोनों स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Vivo X100s में 5100mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  जबकि X100s Pro में 5400mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों का सपोर्ट करती है। दोनों स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आते हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.