Vivo X100 सीरीज की रिकॉर्ड सेल! कमा डाले इतने अरब!

Vivo के लेटेस्ट लॉन्च हुए Vivo X100 और Vivo X100 Pro को चीन में जबरदस्त सफलता मिली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 13:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X100 और Vivo X100 Pro को चीन में जबरदस्त सफलता मिली है।
  • X100 सीरीज ने पहली सेल में 1 बिलियन युआन कमाए।
  • Vivo X100 सीरीज को कंपनी ने नवंबर के मध्य में लॉन्च किया था।

Vivo के लेटेस्ट लॉन्च हुए Vivo X100 और Vivo X100 Pro को चीन में जबरदस्त सफलता मिली है।

Photo Credit: Vivo

Vivo X100 सीरीज को कंपनी ने नवंबर के मध्य में लॉन्च किया था। लॉन्च को अभी दो हफ्ते भी नहीं बीते हैं कि इस स्मार्टफोन की सेल ने रिकॉर्ड बना दिए हैं। चीन में लॉन्च हुई इस सीरीज ने घरेलू मार्केट में जबरदस्त सफलता हासिल की है, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। फोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं जिसमें प्राइसिगं भी एग्रेसिव रखी गई है। आइए जानते हैं अभी तक इसी सीरीज की सेल्स के आंकड़े कहां तक पहुंचे हैं। 

Vivo के लेटेस्ट लॉन्च हुए Vivo X100 और Vivo X100 Pro को चीन में जबरदस्त सफलता मिली है। कंपनी ने अधिकारिक पोस्टर रिलीज कर इसकी सेल की सफलता के बारे में बताया है। Weibo पर पोस्ट के अनुसार, कंपनी की X100 सीरीज ने पहली सेल में 1 बिलियन युआन या 140 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 10 अरब रुपये) का कारोबार किया है। ये सिर्फ पहली सेल के आंकड़े बताए गए हैं। सीरीज को चीन में काफी पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और स्पेसिफिकेशंस।
 

Vivo X100, X100 Pro price, availability

Vivo X100 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (करीब 45,700 रुपये) है। स्मार्टफोन 16GB+256GB, 16GB+ 512GB और 16GB+ 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स में भी आता है, जिनकी कीमत क्रमश: 4,299 युआन (करीब 49,100 रुपये), 4,699 युआन (करीब 53,700 रुपये) और 4,999 युआन (करीब 57,090 रुपये) है। X100 का एक LPDDR5T रैम वेरिएंट भी है, जो 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 5,099 युआन (करीब 59,150 रुपये) है।

वहीं, Vivo X100 Pro को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, पहला 12GB+256GB वेरिएंट, जिसकी कीमत 4,999 युआन (करीब 57,100 रुपये), 16GB+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 5,499 युआन (करीब  62,800 रुपये) और एक LPDDR5T रैम वेरिएंट, जो 16GB+ 1TB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 5,999 युआन (करीब 68,500 रुपये) है।
 

VivoX100, X100 Pro specifications

Vivo X100 स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित OriginOS 4.0 पर काम करता है। फोन में 6.78-इंच 1.5K फ्लैट LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में Immortalis-G720 जीपीयू के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9300 4nm SoC शामिल है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X / LPDDR5T रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज को जोड़ा गया है।

Vivo X100 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें OIS से लैस 50-मेगापिक्सल Sony IMX920 VCS Bionic मेन कैमरा मिलता है। 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 64-मेगापिक्सल टेलीफोटो मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और यह IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट रेटेड है। डिवाइस में 120W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।
Advertisement

Vivo X100 Pro को देखें तो इसमें ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स X100 के समान ही हैं। हालांकि, Pro मॉडल के कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल कस्टमाइज्ड Sony IMX989 VCS bionic सेंसर शामिल है। वहीं, इसमें स्टैंडर्ड मॉडल में मौजूद 64-मेगापिक्सल टेलीफोटो मैक्रो लेंस के बजाए 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके अलावा, Pro मॉडल में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh बैटरी दी गई है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Bright LTPO display
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Very fast wired and wireless charging
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  2. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  3. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  2. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  3. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  4. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  5. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  6. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  7. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  8. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  9. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  10. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.