Vivo के पहले फोल्‍डेबल फोन और टैबलेट में क्‍या होगा खास, लीक हुईं डिटेल्‍स

लॉन्‍च इवेंट की जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) से सामने आई है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 मार्च 2022 11:06 IST
ख़ास बातें
  • एक लीक में तीनों डिवाइस के कॉन्फ़िगरेशन बताए गए हैं।
  • Vivo X Fold को दो स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया जा सकता है
  • Vivo X Fold और X Note स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं

वीवो के टैब को स्‍नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। (सांकेतिक इमेज)

वीवो (Vivo) ने अपना फोकस प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स की ओर शिफ्ट किया है। इसकी बानगी Vivo X सीरीज के जरिए देखने को मिल चुकी है, जिसमें कैमरों के साथ-साथ परफॉर्मेंस से दम दिखाया गया था। काफी वक्‍त से यह भी कहा जा रहा है कि वीवो सिर्फ स्‍मार्टफोन मार्केट तक सीमित नहीं रहना चाहती और कई दूसरी कैटिगरीज में भी प्रोडक्‍ट पेश करेगी। खबरें हैं कि अप्रैल में चीन में होने वाले एक लॉन्‍च इवेंट में वीवो तीन नए प्रोडक्‍ट लॉन्‍च कर सकती है। ये होंगे- वीवो का पहला टैबलेट Vivo Pad tablet, कंपनी का पहला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Vivo X Fold foldable phone और एक नई फ्लैगशिप डिवाइस Vivo X Note premium। 

लॉन्‍च इवेंट की जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) से सामने आई है। बताया गया है कि कंपनी का अगला लॉन्‍च इवेंट 11 अप्रैल को होगा। एक इमेज में वीवो की अपकमिंग तीनों डिवाइस के कॉन्फ़िगरेशन भी बताए गए हैं। 
Advertisement

वीवो ने लॉन्‍च इवेंट की डेट को अभी कन्‍फर्म नहीं किया है। लीक से पता चलता है कि कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold को दो ऑप्‍शन- 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम+ 512 जीबी स्‍टोरेज में लाया जाएगा। इसके तीन कलर्स- ब्‍लू, ऑरेंज और क्रिम्ज़न में आने की उम्मीद है।

वहीं, Vivo X Note स्‍मार्टफोन को तीन कॉन्फ़िगरेशन में 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज लाया जा सकता है। यह ब्‍लैक, ग्रे और ब्‍लू कलर्स में आ सकता है। ऑरेंज वेरिएंट में बारे में बताया गया है कि उसे पोस्‍टपोन कर दिया गया है। Vivo X Fold और X Note स्‍मार्टफोन स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। यह प्रोसेसर हर फ्लैगशिप डिवाइस की पहचान बनता जा रहा है।  
Advertisement

बात करें Vivo Pad की, तो इसे 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च किया जा सकता है, जिसके ग्रे और ब्‍लू कलर वेरिएंट उपलब्‍ध होंगे। इन डिवाइसेज की कीमत क्‍या होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इतना जरूर अनुमान है कि वीवो के टैब को स्‍नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। इन डिवाइसेज के बारे में और डिटेल्‍स का अभी इंतजार है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.