Vivo X Fold 3 : 6 कैमरा और 5800mAh बैटरी के साथ Vivo के नए फोल्‍ड फोन कल होंगे लॉन्‍च! जानें डिटेल

Vivo X Fold 3 : चीन में आयोजित हो रहे इवेंट में कंपनी Vivo TWS 4 और नए टैब Vivo Pad 3 Pro को भी लॉन्‍च करेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 मार्च 2024 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 3 सीरीज कल चीन में पेश की जाएगी
  • स्‍टैंडर्ड और प्रो मॉडल लॉन्‍च करेगी कंपनी
  • 16 जीबी रैम से पैक हो सकते हैं नए वीवो फोल्‍ड फोन

Vivo X Fold 3 के स्‍टैंडर्ड मॉडल का वजन 219 ग्राम है, जो iPhone 15 Pro Max से लाइटवेट है।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) कल कई नए गैजेट्स पेश करने जा रहा है। चीन में आयोजित हो रहे इवेंट में कंपनी Vivo TWS 4 के अलावा नए टैब Vivo Pad 3 Pro को लॉन्‍च करेगी। हालांकि हर किसी की नजर वीवो के फोल्‍डेबल फोन्‍स ‘X Fold 3' सीरीज पर होगी। कंपनी स्‍टैंडर्ड और प्रो मॉडल में फोल्‍ड फोन लाने वाली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इनका ओवरऑल डिजाइन ज्‍यादा बदला हुआ नहीं होगा। इस दफा कंपनी ने मजबूती पर काम किया है, ताकि लोगों को एक टिकाऊ फोल्‍डेबल डिवाइस का एहसास हो सके।  

गिजमोचाइना के अनुसार, Vivo X Fold 3 सीरीज में ‘आर्मर फेदर' बॉडी स्‍ट्रक्‍चर का यूज हुआ है। इससे यह काफी सॉलिड बना है और दुनिया का पहला फोल्‍डेबल फोन होगा, जिसे SGS फाइव-स्‍टार एंटी ड्रॉप सर्टिफ‍िकेशन मिला है। दावा है कि कंपनी ने हिंज को भी इम्‍प्रूव किया है ताकि फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले लंबे वक्‍त तक टिका रहे। 

कहा जाता है कि Vivo X Fold 3 के स्‍टैंडर्ड मॉडल का वजन 219 ग्राम है, जो iPhone 15 Pro Max से लाइटवेट है। लीक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों फोल्‍डेबल फोन्‍स में 8.03 इंच का फोल्‍डेबल OLED डिस्‍प्‍ले होगा। बाहर की तरफ 6.53 इंच की कवर स्‍क्रीन दी जाएगी। दोनों ही स्‍क्रीन 2748 x 1172 पिक्‍सल और 2480 x 2200 पिक्‍सल का रेजॉलूशन देंगी 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ। 

कंपनी कन्‍फर्म कर चुकी है कि Vivo X Fold 3 प्रो मॉडल में क्‍वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्‍नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। दोनों फोल्‍डेबल फोन्‍स में 16 जीबी रैम होगी। ये 512 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज और 1 टीबी स्‍टोरेज मॉडल में आ सकते हैं। 
Advertisement

एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलने वाले नए वीवो फोल्‍डेबल फोन्‍स में 5800एमएएच तक बैटरी दी जा सकती है। कंपनी ने 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग देने का मन बनाया है। 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग की सुविधा भी इन फोन्‍स में होगी। 
Advertisement

वीवो के फोल्‍डेबल फोन्‍स कैमरों से भी दमदार हाे सकते हैं। X Fold 3 Pro में 4 रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। 32 मेगापिक्‍सल के 2 सेल्‍फी कैमरा भी इन फोन्‍स में मिल सकते हैं। कहा जाता है कि फोल्‍डेबल फोन्‍स की शुरुआत कीमत डेढ़ लाख रुपये के आसपास हो सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9300 SoC

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2064x3096 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

11500 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IPX8 rated design
  • Plenty of raw performance
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Quality telephoto camera
  • Speedy wired and wireless charging
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Spammy notifications
  • Ultrawide camera is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.