Vivo V9 का 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर वाला वेरिएंट लॉन्च

चीनी कंपनी ने इंडोनेशियाई मार्केट में वीवो वी9 का नया वेरिएंट उतारा है। गौर करने वाली बात है कि 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में भी कुछ अहम बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जून 2018 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V9 6GB में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है
  • फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद होगा
  • पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के साथ है 2 मेगापिक्सल का सेंसर
Vivo V9 स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च हुआ है जो 6 जीबी रैम के साथ आता है। Vivo ने इस साल ही भारत और थाइलैंड में इस फोन को लॉन्च किया था। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ आया था। इसके बाद भारतीय मार्केट में Vivo V9 Youth नाम से दूसरे वेरिएंट को लाया गया। इस मॉडल के भी स्पेसिफिकेशन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं था। हालांकि, चीनी कंपनी ने इंडोनेशियाई मार्केट में वीवो वी9 का नया वेरिएंट उतारा है। गौर करने वाली बात है कि 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में भी कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इनमें प्रोसेसर और कैमरा सेटअप सबसे अहम हैं।

नए मॉडल को वीवो वी9 6 जीबी के नाम से जाना जाएगा। नाम से ही साफ है कि इस वेरिएंट में 4 जीबी की जगह 6 जीबी रैम दिए गए हैं। जैसा कि हमने आपको बताया, दूसरा बड़ा अंतर प्रोसेसर का है। वीवो वी9 का पुराना वेरिएंट स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ आता है जबकि Vivo V9 6GB में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। Vivo V9 के नए मॉडल के कैमरे थोड़े कमज़ोर कर दिए गए हैं। पुराना मॉडल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। वहीं, सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 6 जीबी रैम वाले मॉडल में यूज़र को पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। जबकि फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद होगा। हालांकि, Vivo V9 6GB का डिज़ाइन पुराने मॉडल वाला ही है। इस फोन के 6 जीबी रैम वाले मॉडल की भिड़ंत Oppo F7 के 6 जीबी रैम वाले मॉडल से होगी।
 

Vivo V9 6GB की कीमत

Vivo V9 के 6 जीबी रैम मॉडल की कीमत करीब 20,600 रुपये है। स्मार्टफोन को ब्लैक और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी इस मॉडल को भारत लाएगी या नहीं। याद रहे कि भारत में वीवो वी9 को 22,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Vivo V9 के 6 जीबी रैम वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वीवो वी9 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हमने बताया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आएगा। वीवो का यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V9 6GB वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। ये एफ/2.2 अपर्चर के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

पुराने मॉडल की तरह इस वेरिएंट की भी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.