Vivo ने बीते हफ्ते भारत में अपना नया V-सीरीज स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च किया था जो कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
Vivo V80 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
Photo Credit: Vivo
Vivo ने बीते हफ्ते भारत में अपना नया V-सीरीज स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन आज से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन में कंपनी ने 7,200mAh की बड़ी बैटरी को शामिल किया है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है। आइए Vivo V80 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo V80 की सेल आज से वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो रही है। Vivo V80 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹62,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹69,999 और 8GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹79,999 है। ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹6,300 तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज पर ₹8000 तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिल सकती है। वहीं स्टूडेंट क्लैम के तौर पर ₹1000 का कूपन मिल सकता है।
Vivo V80 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में V80 एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आता है।
Vivo V80 के रियर कैमरा सेटअप में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल सिम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी