यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस बताया गया है।
Vivo V80 FE फोन में ZEISS कैमरा मिलने वाला है। मेन सेंसर 50MP का होगा।
Photo Credit: Android Treasure
Vivo V80 सीरीज में नया मेंबर जुड़ने जा रहा है। कंपनी कथित तौर पर Vivo V80 FE को लेकर आ रही है जो धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में दे सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। अपडेट से पता चलता है कि इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। सेटअप में तीन कैमरा मिलने वाले हैं। फोन में डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट आने वाला है। इसमें कंपनी विशाल बैटरी लगाने जा रही है जो कि 7000mAh की बताई गई है। आइए जानते हैं Vivo V80 FE में और क्या होगा खास।
Vivo V80 FE जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है। फोन को कथित तौर पर Vivo की फिलिपींस वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। एंड्रॉयड ट्रेजर ने इसे सबसे पहले स्पॉट किया है। अधिकारिक पेज पर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया गया है। फोन को कंपनी Sparkling Gold और Chill Green कलर्स में पेश कर सकती है।
Vivo V80 FE स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo V80 में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में AMOLED पैनल मिल सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस बताया गया है। साथ में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज मिल सकती है। फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी बताया गया है जिसकी बदौलत यह 16GB तक मैमोरी को सपोर्ट कर सकेगा।
Vivo V80 FE कैमरा की बात करें तो फोन में ZEISS कैमरा मिलने वाला है। मेन सेंसर 50MP का होगा। साथ में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने वाला है। फोन सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा से लैस होगा। यानी फोन में 50MP के तीन कैमरा मिलने वाले हैं। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर मिलने वाला है।
बैटरी के लिए कहा गया है कि 7000mAh की विशाल बैटरी इसमें मिलने वाली है। साथ में 90W फ्लैश चार्ज का सपोर्ट होगा। कंपनी का दावा है कि फोन 29 मिनट में 50% चार्ज हो सकता है। फोन के डाइमेंशन 157.78 × 74.53mm × 7.84mm तक बताए गए हैं। इसका वजन 202 ग्राम तक बताया गया है जो कि कलर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी