Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3: 50K में कौन सा है बेस्ट

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15R और Nothing Phone 3 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 फरवरी 2026 09:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus 15R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है।
  • Nothing Phone 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3

Photo Credit: Vivo/OnePlus/Nothing

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15R और Nothing Phone 3 से हो रही है। Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Nothing Phone 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Vivo V70, OnePlus 15R और Nothing Phone 3 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3

कीमत
Vivo V70 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं OnePlus 15R के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। वहीं Nothing Phone 3 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Vivo V70 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल,  120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI पिक्सल डेंसिटी और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है। वहीं OnePlus 15R में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। जबकि Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर
Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं OnePlus 15R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Nothing Phone 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo V70 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। वहीं OnePlus 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है। जबकि Nothing Phone 3 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है।

बैटरी बैकअप
Vivo V70 में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15R में 7400mAh बैटरी दी गई है, जो कि 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Nothing Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Vivo V70 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं OnePlus 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Vivo V70 में 5जी, ड्यूल सिम,ब्टूलूथ 5.4,  यूएसबी टाइप सी 2.0, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी शामिल है। वहीं OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Nothing Phone 3 में 5G, ड्यूल सिम, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

डाइमेंशन

Advertisement
Vivo V70 की लंबाई 15.752 सेमी, मोटाई 7.433 सेमी, चौड़ाई 0.759 सेमी और वजन 194 ग्राम है। वहीं OnePlus 15R की लंबाई 163.41 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और 218 ग्राम है। जबकि Nothing Phone 3 की लंबाई 160.60 मिमी, चौड़ाई 75.59 मिमी, मोटाई 8.99 मिमी और वजन 218 ग्राम है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth 165Hz AMOLED display
  • Strong gaming performance
  • Excellent durability and software support
  • Outstanding battery life
  • Bad
  • No telephoto camera
  • No LTPO display
  • More expensive than OnePlus 13R
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,260x2,750 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • Bad
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मन की बात में PM मोदी ने बैंकिंग और सेफ्टी की दीं टिप्स, केवाईसी और ओटीपी साझा करने तक, जानें सबकुछ
  2. iQOO 15R आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस
  3. Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3: 50K में कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15R आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस
  2. MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!
  3. मन की बात में PM मोदी ने बैंकिंग और सेफ्टी की दीं टिप्स, केवाईसी और ओटीपी साझा करने तक, जानें सबकुछ
  4. Decathlon ने लॉन्च की 130km रेंज और Bosch मोटर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत
  5. Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3: 50K में कौन सा है बेस्ट
  6. Xiaomi Pad 8 इस महीने हो रहा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स
  7. 4G, LTE vs 5G: जानें फोन में कौन सी सेटिंग है बेहतर?
  8. Croma पर Apple Sale: 36 हजार से सस्ता हुआ iPhone 16, Mac और Apple Watch पर साल की तगड़ी छूट
  9. Bitcoin में गिरावट बरकरार, 65,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  10. Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,200mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.