Vivo V7+ भारत में लॉन्च, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है इसमें

मुंबई में आयोजित एक इवेंट में गुरुवार को वीवो वी7+ स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया। सेल्फी के दीवानों के लिए बनाया गया यह स्मार्टफोन इस महीने ही भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 सितंबर 2017 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V7+ 21,990 रुपये में मिलेगा और बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी
  • क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं
  • इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है
मुंबई में आयोजित एक इवेंट में गुरुवार को वीवो वी7+ स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया। सेल्फी के दीवानों के लिए बनाया गया यह स्मार्टफोन इस महीने ही भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। हमने आपको पहले ही बताया कि यह एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन है। आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो एफ/2.0 अपर्चर और सेल्फी सॉफ्ट लाइट से लैस है। इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है।
 

Vivo V7+ की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

Vivo V7+ भारत में 21,990 रुपये में मिलेगा। और इसकी बिक्री से 15 सितंबर से शुरू होगी। ग्राहक हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से ही कर सकेंगे। हैंडसेट को गोल्ड, मैट ब्लैक और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement


Vivo V7+ के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो सिम) वीवो वी7+ एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी (720x1440 पिक्सल) आईपीएस इनसेल डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाला है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement
 

वीवो वी7 प्लस

कैमरे की बात करें तो Vivo V7+ हैंडसेट 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। यह एफ/2.0 अपर्चर वाला लेंस है और सेल्फी सॉफ्ट लाइट के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस लेंस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

वीवो वी7+ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 155.87x75.47x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। इसमें 3225 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large screen
  • Dedicated microSD slot
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Capable front camera
  • Bad
  • Only HD resolution
  • No fast charging
  • Plastic body
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3225 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.